आॅरेंज एनरजाइजर
सामग्री:
  • ताजा संतरे का जूस 3/4 कप
  • सोडा वाटर 1/2 कप 
  • नींबू का रस 1 छोटा चम्मच
  •  काला नमक 1/4 छोटा चम्मच
  • कुटी बर्फ  (चाहें तो)
  • शुगर सीरप 2 टेबल स्पून
सजावट: नींबू वैजिस या पुदीना पत्ती
विधि:
  1. आॅरेंज जूस, सोडा वाटर, लेमन जूस व को एक जार में डालें।
  2. फिर कुटी बर्फ व काला नमक मिलाएं।
  3. ब्लैंडर से ब्लैंड करें।
  4. लंबे गिलासों में डालें और नींबू वैजिस या पुदीना पत्ती से सजाकर चिल्ड परोसें।
ग्रेप्स फ्यूजन

 

 
सामग्री:
  • काले अंगूर का जूस – 3/4 कप
  • फ्रलेवर्ड सोडा/पानी – 1/2कप
  • अदरक का रस – 1 छोटा चम्मच
  • नींबू का रस – 1 छोटा चम्मच
  • कुटी बर्फ – आवश्यकतानुसार
  • शुगर सीरप -2 बड़े चम्मच
सजाने के लिए: नींबू वैजिस
विधि 
  1. काले अंगूर का जूस, फ्लेवर्ड सोडा वाटर, अदरक व नींबू का रस तथा शुगर सीरप एक जार में डालें।
  2. एकसार होने तक ब्लैंड करें, कुटी बर्फ मिलाकर बड़े गिलासों में पलटें व नींबू वैजिस से सजाकर चिल्ड परोसें।

और भी मज़ेदार समर रेसिपीज़ के लिए क्लिक करें

गर्मियों की पार्टी करें इन कूल रेसिपीज के साथ

इन रेसिपीज़ से चिल हो जाएं।

ट्राई करें कोल्ड एप्पल पिज़्ज़ा रेसिपी