सामग्री
ब्रेड- 8-10 स्लाइस
दूध- 1/2कप
घी -आवश्यकतानुसार (गुलाब जामुन तलने हेतु)
चीनी- 1कप
पानी- डेढ़ कप
इलायची पाउडर- 1/4चम्मच
किशमिश- 10-12
काजू-10-12
नारियल बुरादा- आवश्यकतानुसार
विधि
-सबसे पहले चाशनी की तैयारी कर ले उसके लिए गैस पर कढ़ाई रखे और उसमे चीनी पानी और इलायची पाउडर डालकर धीमी आंच पर पकने दे उसके बाद ब्रेड स्लाइड लेवे और उनके किनारे हटा दे और ब्रेड के छोटे छोटे टुकड़े करके उसमे दूध मिलाकर आटे जैसा बनाएं।
-अब तैयार आटे के छोटे छोट बॉल्स बनाकर उनको चपटा करके उनमे किशमिश डालकर दोबारा रोल करके बॉल्स बनाएं।
-अब तैयार बॉल्स को तलने के लिये गैस पर कढाई रखें और उसमे घी गर्म होने दे जब घी गर्म हो जाए तो तैयार बॉल्स को धीमी आंच पर गोल्डन ब्राउन होंने तक फ्राई कर लें
-अब चाशनी की तरफ ध्यान दें। अगर चाशनी गाढ़ी हो गई हो(एक तार बनने लगे) तब उसमे तैयार बॉल्स डाल दें और 8-10 मिनट तक चाशनी में रहने दें।
-अब गैस बंद करके तैयार गुलाब जामुन को प्लेट पर निकाल लें और काजू और नारियल बुरादे से डेकोरेट करें।
