सर्व- 4 लोगों के लिए   तैयारी में समय- 15 मिनट  बनने में समय- 50 मिनट

सामग्री :

  • मछली (सरमई) ½ किलो,
  • सरसों का तेल 2 बड़े चम्मच,
  • डाबर होममेड भुना मसाला (बिना लहसुन के)
  • 4 बड़े चम्मच,
  • डाबर होममेड जिंजर-गार्लिक पेस्ट 1 बड़ा चम्मच,
  • सरसों के दाने ½ छोटा चम्मच, 
  • देगी मिर्च ½ छोटा चम्मच,
  • साबुत लालमिर्च 1,
  • हल्दी पाउडर ½ छोटा चम्मच,
  • करीपत्ता 8-10,
  • डाबर होममेड लेमनीज़ 2 छोटे चम्मच,
  • डाबर होममेड कोकोनट मिल्क 1 कप,
  • हरी धनिया पत्ती सजाने के लिए।

विधि :

1-सबसे पहले मछली को नींबू के रस और नमक से मैरिनेट कर 15 मिनट के लिए रख दें।

215 मिनट बाद मछली को साफ पानी से धोकर फिर से हल्दी और नमक लगाकर मैरिनेट कर लें।

3-अब एक नॉनस्टिक पैन में तेल गरम कर उसमें मैरिनेट मछली के टुकड़ों को गोल्डन होने तक तल कर एक तरफ रख लें।

4-अब उसी पैन में थोड़ा और तेल डालकर गर्म करें, इस तेल में सरसों के दाने, करीपत्ता डालें, फिर इसमें जिंजर-गार्लिक पेस्ट डालकर भूनें।

5-जब यह पेस्ट गोल्डन ब्राउन हो जाए तो देगी मिर्च डालें और थोड़ा पानी मिला दें।

6-अब इस मिश्रण में भुना मसाला व नमक डालकर अच्छे से मिलाएं। तली हुई मछली केटुकड़ों को इस ग्रेवी में डालें और तुरंत इसमें कोकोनट मिल्क मिलाकर चलाएं।

7-ध्यान रहे मछली के टुकड़े टूटे नहीं। पांच मिनट तेज आंच पर पकाने के बाद आंच हल्की कर दें। पैन को प्लेट से ढककर 10 मिनट पकने दें। धनिया पत्ती से सजाकर भाप वाले चावल या भाप वाली स्पैगटी के साथ परोसें।