क्रिसमस के खास मौके पर पारंपरिक गिफ्ट्स से हटकर कोई ऐसी चीज़ गिफ्ट कीजिए, जो उसके काम भी आए। आजकल हर कोई गैजट्स को पसंद करता है। सीक्रेट सेंटा बनकर आप अपने चाहने वालों को कुछ खास तोहफे देने की सोच रहे हैं तो आप उन्हें इनमें से कोई भी गैजेट्स उन्हें दे सकते हैं। 
 
 
किंडल
 
पढ़ाई कर रहे स्टूडेंस हो या फिर आपके मम्मी-पापा इन सभी के लिए किंडल बेस्ट ऑप्शन है। यह एक तरह की चलती-फिरती किताब है। 6 से 7 इंच का यह रीडर कम रोशनी में भी पढ़ा जा सकता है। 
 
 
वीआर हेडसेट
 
अगर आप अपने पार्टनर को तोहफा देने की सोच रहे हो तो वी.आर यानि की वर्चुअल रियलिटी हेडसेट दे सकते हैं। इस हेडसेट में आप अपने स्मार्टफोन को फिट करके वर्चुअल रियलिटी या फिर 360 डिग्री वीडियो देख सकते हैं। आप इसे लगाएंगे और कोई 360 डिग्री वीडियो देखेंगे तो आपको ऐसा महसूस होगा जैसे आप उस वीडियो का हिस्सा हैं। यह काफी दिलचस्प होता है।
 
 
 
पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर
 
गाने सुनने या डांस करने के शौकीन लोगों को आप पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर गिफ्ट कर सकते हैं। इसे आप आसानी से अपने साथ कहीं भी ले जा सकते हैं। मजेदार बात ये ही कि अगर आपको अकेले गाना सुनना है तो इसे हैडफोन के साथ और ग्रुप में ओपन स्पीकर की तरह यूज कर सकते हैं।
 
 
डिजिटल वेट मशीन
 
अगर आप किसी फिटनेस फ्रीक पर्सन को गिफ्ट देना चाहते हैं तो आप उसे डिजिटल वेट मशीन गिफ्ट में दे सकते हैं। घर में डिजिटल बॉडी वेट मशीन रखने से वजन पर निगाह रखना आसान हो जाता है। 
 
 
 
टी/कॉफी मेकर
 
किसी होममेकर के लिए टी/कॉफी मेकर से बढ़िया गैजेट कोई नहीं हो सकता है। साथ ही ये टाइम सेविंग किचन एप्लायंस इन दिनों काफी ट्रेंड में भी है।