हुमा कुरेशी की बहुचर्चित और बहुप्रतिक्षित फिल्म ‘जॉली एलएलबी 2’ के शूटिंग के दौरान फिल्म की पूरी टीम के साथ हुमा भी काफी दिनों तक लखनऊ में रहीं क्योंकि फिल्म की कहानी लखनऊ शहर में रहने वाले एक वरील से जुड़ी है। हुमा से ये पूछने पर कि लखनऊ जैसे शहर में उनका अनुभव कैसा रहा, तो हुमा ने कहा कि उन्होंने शूटिंग के दौरान लखनऊ में बेहद एंजॉय किया क्योंकि सेट पर हमेशा लखनऊ के नए-नए ज़ायके मंगवाए जाते थे और उन्होंने वहां के कबाब, चाट और बहुत कुछ खाना बहुत एंजॉय किया। हुमा कहती हैं लखनऊ में जब हमलोग शूटिंग नहीं भी करते थे, तो हम कभी बिरयानी, कभी कबाब मंगाया करते थे।
हुमा कुरेशी ने बॉलीवुड में अपने कदम गैंग्स ऑफ वासेपुर से रखे थे और इस फिल्म से ही उनके बेहतरीन एक्टिंग क्षमता को क्रिटिक्स के साथ-साथ दर्शकों ने भी पहचान लिया था। इसके बाद उन्होंने ‘एक थी डायन’, ‘डेढ़ इश्किया’, ‘बदलापुर’ जैसी फिल्में की हैं।
वैसे हुमा ने बात-बात में ये भी कह दिया कि उनके पिता के रेस्तरॉ ‘सलीम’ जैसा खाना पूरी दुनिया में कहीं नहीं मिलता।
ये भी पढ़े-
लैक्मे फैशन वीक में जब रैम्प पर उतरे बॉलीवुड के ये सेलेब्स, देखिए तस्वीरें
बॉलीवुड सेलेब्स के टैटू बयां करते हैं उनके जज़्बात, देखिए तस्वीरें
करें बॅालीवुड स्टाइल में प्रपोज़-5 टिप्स
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।
