‘एंड टीवी’ के नए धारावाहिक ‘बढ़ो बहू’ में 23 साल की अभिनेत्री रिताशा राठौर मुख्य भूमिका निभा रही है। इस शो के लिए उन्होंने अपना वजन 100 किलो किया है। रिताशा ने सिंगापुर के लासेस कॉलेज ऑफ आर्ट से पढ़ाई की है और साथ ही 3 साल का थियेटर कोर्स भी किया है। वह मानती है कि किसी दूसरे के लिए अपने आप को बदलने की जरूरत नहीं है आप जैसी है बहुत खूबसूरत हैं। पेश हैं यहां उनसे बातचीत के अंश –

 

इस टीवी शो में आप किस तरह का किरदार निभा रही हैं?

इस शो में मैं कोमल का किरदार निभा रहीं हूँ। जोकि सबसे हट के है। ये किरदार समाज की उस सोच को बदलने की कोशिश कर रहा है, जिसके आधार पर महिलाओं को सुंदरता और वजन के पैमाने पर आंका जाता है। और सबसे बड़ी बात है कि इसकी मुख्य नायिका साइज जीरो वाली नहीं है।

क्या आप वाकई छोटे पर्दे पर काम को लेकर घबराई हुई थीं?

भले ही मैंने तीन साल का थियेटर कोर्स किया है लेकिन टीवी पर ये मेरा पहला चांस है तो शुरूवात में तो बहुत घबराई हुई थी, लेकिन अब काम करने में मजा आ रहा है।

इस किरदार के लिए आपको कितनी मेहनत करनी पड़ी ?

हरियाणवी में बढ़ो का मतलब ‘बहुत ज्यादा’ होता है और कोमल का वजन 100 किलो है। मेरा पहले से ही वजन बहुत ज्यादा और मुझे इस किरदार के लिए 10 किलो वजन और बढ़ाना पड़ा। मेरी पैदाइश मुम्बई की है और पढ़ाई सिंगापुर में हुई इसलिए एक गांव की लड़की बनने में थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ी।

प्रिंस के साथ काम करके कैसा लगा ?

अपने कोएक्टर प्रिंस के साथ काम करके ऐसा लग रहा है कि जैसे मैं अपने दोस्त के साथ काम कर रही हूँ। शूटिंग के टाइम वो मेरा बहुत ख्याल रखता है और कम्फेटेबल महसूस करता रहता है।

आपकी नजर में एक लड़की के लिए खूबसूरती के क्या मायने हैं?

आप उतने ही खूबसूरत हो जितना आप अपने आप को समझते हो। किसी भी लड़की को अपने हिसाब से जिंदगी जीना चाहिए, अगर वह खुद से अपने शरीर में बदलाव लाना चाहती है तो ये उसकी मर्जी है लेकिन किसी दूसरे की वजह से खुद को बदलना मुझे ठीक नहीं लगता।

क्या-क्य़ा पसंद है आपको ?

ऑनस्क्रीन की बात करें तो कोमल को सिर्फ हरियाणवी खाना,पहनावा पसंद है। लेकिन रिताशा को प्लेस में गोवा और फूड में सिर्फ और सिर्फ चाईनीज खाना पसंद है।

आपका जीवन मंत्रा क्या है ?

जो भी काम करो मन लगा कर करो। चाहे तुम्हारी कोई प्रशंसा करें या न करें । लेकिन अपना हर काम के लिए बेस्ट देना कभी नहीं छोड़ें।