Summary: "भाभीजी घर पर हैं की अम्मा जी का ग्लैमरस अवतार"
सोमा राठौर, जो टीवी शो ‘भाबी जी घर पर हैं’ में अम्मा जी के किरदार से मशहूर हुईं, असल जिंदगी में बेहद ग्लैमरस हैं। उन्होंने करियर की शुरुआत 2009 में ‘लापतागंज’ से की और बाद में ‘जीजा जी छत पर हैं’ में भी अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों का दिल जीता।
Soma Rathod Old Photos: टीवी की दुनिया में कई शो आते हैं और चले जाते हैं, लेकिन कुछ ऐसे होते हैं जो दिलों पर छा जाते हैं। ऐसा ही एक शो है ‘भाबी जी घर पर हैं’, जो कई सालों से लोगों को हंसी के ठहाके लगाने पर मजबूर कर रहा है। इसके हर किरदार ने दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है। चाहे वो विभूति नारायण मिश्रा हों, अंगूरी भाभी, अनीता भाभी या फिर तिवारी जी, हर किरदार ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। मगर एक किरदार ऐसा भी है जो अपनी देसी बोली और तीखे तेवरों से आते ही हंसी की फुहारें ले आता है और वो हैं अम्मा जी यानी सोमा राठौर।
कौन हैं अम्मा जी?
सोमा राठौर जो शो में तिवारी जी की मां बनी हैं। उनका देसी लुक, साड़ी में सीधा पल्ला, गांव की भाषा और अपने बेटे को डांटने का अंदाज हर किसी को याद है। वह अंगूरी भाभी को बहू कम, बेटी ज्यादा मानती हैं। उनकी कॉमिक टाइमिंग और संवादों की दमदारी ने इस किरदार को अमर बना दिया है।
असल ज़िंदगी में बिल्कुल अलग हैं अम्मा जी
टीवी पर सीधी-सादी नजर आने वाली सोमा राठौर रियल लाइफ में बिल्कुल अलग और बेहद ग्लैमरस हैं। उनका फैशन सेंस और पर्सनल स्टाइल देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। एक समय था जब वह एक फिट और स्टाइलिश मॉडल हुआ करती थीं।
वायरल हुईं पुरानी तस्वीरें

साल 2021 में सोमा राठौर की कुछ पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं, जिन्हें देखकर फैंस हैरान रह गए। इन तस्वीरों में वह डेनिम शॉर्ट्स और स्पेगेटी टॉप पहनकर स्टाइलिश अंदाज में पोज देती नजर आ रही थीं। ये तस्वीरें उनके पहले मॉडलिंग फोटोशूट की थीं, जो उन्होंने सिर्फ 20 साल की उम्र में करवाया था। उस समय उनका वजन सिर्फ 52 किलो था और वह एक्टिंग में करियर बनाने के लिए संघर्ष कर रही थीं।
एक्टिंग करियर की शुरुआत
सोमा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में टीवी शो ‘लापतागंज’ से की थी, जहां उन्होंने ‘मिर्चा’ नाम का किरदार निभाया था। उनकी कॉमिक टाइमिंग और हावभाव ने दर्शकों का ध्यान खींचा और वह छोटे पर्दे पर पहचान बनाने में सफल रहीं। इसके बाद उन्होंने ‘भाबी जी घर पर हैं’ में अम्मा जी का किरदार निभाकर घर-घर में लोकप्रियता हासिल की।
‘जीजा जी छत पर हैं’ में भी दिखा जलवा
अम्मा जी के बाद सोमा राठौर ने ‘जीजा जी छत पर हैं’ में भी अहम भूमिका निभाई। इस शो में उन्होंने करुणा बंसल का किरदार निभाया, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। इन दोनों सीरियल्स ने उन्हें एक परफेक्ट कॉमिक एक्ट्रेस के रूप में स्थापित कर दिया।
सिर्फ परदे तक नहीं सीमित
सोमा का कहना है कि उनका ग्लैमरस अंदाज सिर्फ कैमरे के पीछे नहीं, बल्कि असल ज़िंदगी में भी हमेशा से ऐसा रहा है। वह बताती हैं कि जब उन्होंने अपने मॉडलिंग फोटोशूट करवाए थे, तब वह एक सपना लेकर इंडस्ट्री में आई थीं। अपनी पहचान बनाने का और उन्होंने ये सपना पूरा भी किया।
अम्मा जी की बदली हुई छवि
आज जब लोग सोमा राठौर की पुरानी और हाल की ग्लैमरस तस्वीरें देखते हैं, तो यकीन करना मुश्किल होता है कि ये वही अम्मा जी हैं जो टीवी पर ठेठ गांव वाली महिला के रूप में नजर आती हैं। उनका ट्रांसफॉर्मेशन इस बात का सबूत है कि किरदार चाहे जैसा भी हो, कलाकार की असल पहचान उसके टैलेंट से होती है।
