फेस्टिव सीजन में स्कूल की छुट्टियां होने पर कार्टून चैनलों के दर्शकों की संख्या में इजाफा हो जाता है। चैनलों का अनुमान है कि दीवाली के दौरान बच्चे टीवी और इंटरनेट पर औसतन 5-10 फीसदी ज्यादा वक्त बिताते हैं। बच्चे भी टेलीविजन चैनलों के साथ इस दिवाली पर धमाका मचाने के मूड में दिख रहे हैं। इसी वजह से पोगो चैनल इस दीवाली पर बच्चों के लिए कुछ खास लेकर आने वाला है।
मास्टर शेफ में इस हफ्ते क्या हुआ जब शेफ कुनाल ने दिया एक घेवर का टास्क
इस बार दीवाली पर पोगो चैनल अपने सर्वाधिक पसंदीदा शो ‘छोटा भीम’ को नए कलेवर के साथ पेश करने जा रहा है। इसके तहत चैनल नई थीम पर आधारित ‘छोटा भीम’ के 14 एपीसोड लेकर आएगा और इसी के साथ बच्चों को हर दिन एक नई कहानी देखने को मिलेगी। इन शो के तहत बच्चों को ‘छोटा भीम’ का एडवेंचर से भरे कारनामे देखने को मिलेंगे, जिनमें फिल्मी तड़का भी होगा।
ऐसे हैं टीवी की चहेती बहुओं के नखरे, मेकर्स-कोस्टार्स रहते हैं परेशान
पोगो चैनल पर ‘छोटा भीम’ के ये अनोखे एपीसोड 22 अक्टूबर से 4 नवंबर तक दोपहर बाद 3 बजे से 6 बजे तक देखने को मिलेंगे। इन शोज के दौरान बच्चों के लिए एक क्विज प्रतियोगिता भी चैनल की ओर से आयोजित किया जाएगा, जिसका सही जवाब देने पर बच्चों को बेहतरीन गिफ्ट्स भी चैनल की ओर से दिए जाएंगे।
जानिए क्या है ‘नमक-शमक’ के पीछे हरपाल का राज ?
बता दें कि अभी दशहरा पर ही पोगो चैनल ने ‘सुपर भीम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी लोकप्रिय टेलीविजन फिल्म ‘सुपर भीम हवा में हल्ला’ भी रिलीज किया है, जिसमें छोटा भीम अपने साथियों के साथ मिलकर धरती को बचाता है। जबकि, इससे पहले इस फ्रेंचाइजी की ‘मैं हूं सुपर भीम’ और ‘सुपर भीम त्रयोदश की कहानी’ रिलीज कर चुका है। इन सभी शोज को बच्चों का भरपूर प्यार हासिल हो रहा है, तभी चैनल ने दीवाली पर बच्चों के लिए कुछ खास प्लान किया है।
ये भी पढ़ें-
