बॉलीवुड में फिल्म ‘मोहनजो दारो’ से शुरुआत करने के बारे में पूजा का कहना है की उन्होंने कभी नहीं सोचा था की स्कूल में जो टॉपिक उन्हें बोरिंग लगता था उसी से जुड़े फिल्म का वो कभी हिस्सा बनेंगी।
फिल्म से जुड़े अनुभव के बारे में बात करते हुए पूजा अपने कोस्टर ऋतिक रोशन की खुलकर तारीफें कर रही हैं। पूजा का कहना है की बॉलीवुड में कई लड़कियों को ग्रैंड डेब्यू मिलता है लेकिन ऋतिक के साथ डेब्यू करने का मौका चुनिंदा लोगों को ही मिल पाया है। फिल्म में पूजा के किरदार का नाम चानी है और निर्देशक आशुतोष के शब्दों में इस किरदार के लिए पूजा से बेहतर कोई नहीं है।
देखिये फिल्म के गाने में पूजा हेगड़े और ऋतिक रोशन के बीच की बेहतरीन केमिस्ट्री-

आशुतोष गोवारिकर की फिल्म ‘मोहनजो दारो’ प्राचीन नगर मोहनजो दारो की पृष्ठभूमि पर बनाई गयी है और ये एक ऐतिहासिक फिल्म है। इसके पहले भी साल 2001 में आई फिल्म लगान और 2008 में रिलीज़ हुई फिल्म जोधा अकबर जैसी ऐतिहासिक फिल्में बना चुके हैं। ये फिल्म 12 अगस्त को रिलीज़ होने वाली है।
ये भी पढ़े-
‘मोहनजो दारो’ में ऋतिक ने किए हैं अनोखे एक्शन सीन्स
स्नैपचैट पर ‘हनी बी’ बने तन्मय भट्ट
खुशखबरी! सैफ ने माना प्रेगनेन्ट हैं करीना
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।
