सोनम कपूर हमेशा से ही एक स्टाइल आइकन रही हैं। हर ऐज ग्रुप की लड़कियों को सोनम कपूर ने हर बार नए फैशन गोल्स दिए हैं। फिर चाहे वो कॉलेज गोइंग गर्ल हो या मैरिड वूमन, सोनम हमेशा से ही सबके लिए एक परफेक्ट फैशनिस्टा रही हैं।
अब कुछ दिनों में ही दिवाली आने वाली है और इसकी तैयारियां भी आपने शुरू कर दी होगी। लेकिन अगर अभी तक यह डिसाइड नहीं कर पाई हैं कि आप क्या दिवाली पर क्या पहनने वाली हैं तो फैशनिस्टा सोनम कपूर की कुछ फोटोज को देखकर ड्रेस के आई़डियाज ले लीजिए।
अभी हाल ही में सोनम ने एक बेहद प्यारे बेबी पिंक कलर के लहंगे में सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं। सोनम का लहंगा दिवाली के लिए एक दम परफेक्ट लुक है।
सोशल मीडिया पर फैंस को भी सोनम का यह लुक खूब पसंद आ रहा है। तो अगर आप भी कुछ ऐसा ही दिवाली पर ट्राईं करेंगी तो कमाल की लगेंगी।
इसके अलावा सोनम की और भी कई ऐसी ट्रेडिशनल ड्रेस में तस्वीरें हैं जिन्हें देखकर आप दिवाली के लिए एक परफेक्ट ड्रेस प्लान कर सकती हैं। देखिए तस्वीरें-

 

View this post on Instagram

🧁

A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor) on