सोनम कपूर हमेशा से ही एक स्टाइल आइकन रही हैं। हर ऐज ग्रुप की लड़कियों को सोनम कपूर ने हर बार नए फैशन गोल्स दिए हैं। फिर चाहे वो कॉलेज गोइंग गर्ल हो या मैरिड विमेल, सोनम हमेशा से ही सबके लिए एक परफेक्ट फैशनिस्टा रही हैं। 

आज हम यहां पर मैरिड महिलाओं के लिए मसककली यानी सोनम की साड़ियों के कुछ ऐसे कलेक्शन लाएं हैं जिनका आपकी वार्डरोब में होना आपकी और वार्डरोब दोनों की शोभा बढ़ाएगा। 

 

 
बॉलीवुड की फैशनिस्टा सोनम कपूर की साड़ियां बेहद स्टाइलिश और ट्रेंडी होती है। ट्रेडिशनल लुक से लेकर मॉर्डन लुक तक साड़ी को कैसे कैरी करना है ये आप सोनम कपूर से सीख सकती हैं। 

 

 बैकलेस ब्लाउज और मार्डन साड़ी का जलवा..
सोनम कपूर की यह साड़ी डिज़ाइनर गौरव गुप्ता ने डिज़ाइन की है। ये साड़ी असल में साड़ी स्टाइल गाउन है। इसका ब्लाउज बैकलेस है। इस साड़ी को और  ग्लैमरस दिखाने के लिए इसकी प्लेटेड केप को इसके ऊपर लिया है।  सोनम कपूर का ये मॉर्डन साड़ी लुक उनके फैंस को बेहद पसंद आया। 

 

 
मल्टी पर्पज़ ब्लाउज़ विथ प्रिंटेड साड़ी
सोनम कपूर की साड़ियों के साथ साथ उनके ब्लाउज भी काफी फैशनेबल होते हैं। सोनम कपूर ने नीरुस इंडिया फैशन लेबल की ये फ्लोरल प्रिंट साड़ी पहनी है जिसके साथ उन्होंने लूज़  ब्लाउज़ कैरी किया है। वैसे सोनम कपूर का ये ब्लाउज़ आप साड़ी के अलावा स्कर्ट या जींस के साथ भी कैरी कर सकती हैं। हर लड़की के वार्डरोब में इस तरह के मल्टी पर्पस आउटफिट जरुर होने चाहिए। 
 

 

कांजीवरम का कमाल

सोनम कपूर की ये डिज़ाइनर साड़ी फैशन डिजाइन नीरस  के कलेक्शन से है। सोनम कपूर को कांजीवरम साड़ी पहनने का काफी शौक है। हर साड़ी के साथ कैसा ब्लाउज़ परफेक्ट लगेगा ये फैशन टिप्स तो आप सोनम कपूर अहूजा के इन पांच बेस्ट लुक्स को देखकर ले सकती हैं। 

 

 

हर उम्र के लिए परफेक्ट है यह लुक

साड़ियों में सोनम कपूर के बेस्ट लुक की बात हो तो वो फैशन डिज़ाइनर अबू जानी और संदीप खोसला की डिजाइनर साड़ी के बिना अधूरा है। सोनम कपूर ने कोल्ड शोल्डर ब्लाउज़ के साथ में अबू जानी और संदीप खोसला की ये डिज़ाइनर सफेद रंग की साड़ी पहनी थी। उनका ये लुक उनके फैंस को इतना पसंद आया कि फिर मार्केट में इस डिज़ाइन को कॉपी किया गया। 
 
यह भी पढ़ें…