कैन्सर हीलर सेन्टर की डायरेक्टर डॉ दीपिका कृष्णा ने फैशन डिज़ाइनर प्रीती घई के सहयोग से एक विशेष शाम ‘‘सेलेब्रेट लाईफ” का आयोजन किया। मदर्स डे के मौके पर स्तन कैंसर के बारे में जागरुकता पैदा करने के प्रयास में नई दिल्ली के ओखला स्थित द एमरेल्ड, होटल क्राउन प्लाज़ा में इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मशहूर अभिनेत्री शबाना आजमी और मंदिरा बेदी ने अपनी मौजूदगी से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में शिरकत करने वाले अन्य दिग्गजों में शामिल थे आध्यात्मिक गुरू अनिता आचार्य, सौन्दर्य विशेषज्ञ डॉ ब्लॉसम कोचर, कुचीपुड़ी नृत्यांगना कौशल्या रेड्डी, गोल्फर एवं सामाजिक कार्यकर्ता नीलम प्रताप रूडी, शांति राजदूत रतन कौल, उद्यमी मल्लिका जैन, लोक सभा एमपी श्रीमती मीनाक्षी लेखी, फिटनेस कन्सलटेन्ट एवं कैंसर पर जीत हासिल कर चुकी दीपिका सक्सेना। जो डिज़ाइनर प्रीति घई के द्वारा रेशम और मोतियों के काम से सजे आकर्षक परिधानों में नज़र आए।
कैंसर हीलर सेंटर की डायरेक्टर दीपिका कृष्णा ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि जो चीज़ हमें आपस में जोड़ती है, वह एक दूसरे से दूर करने वाली ताकत से कहीं अधिक मजबूत होती है। इसी आशावादी विचार के साथ आइए इस नेक काज के लिए एक दूसरे से हाथ मिलाएं। उन महिलाओं को देखकर बहुत अच्छा लगता है जिन्होंने पूरी बहादुरी के साथ कैंसर पर जीत हासिल की है- वे हमारे जीवन की वास्तविक नायिकाएं हैं।

फैशन डिज़ाइनर प्रीती घई ने कहा, ‘‘इस कार्यक्रम से जुड़ना मेरे लिए बेहद खास अनुभव है, मेरा मानना है कि उपचार के लिए जागरुकता सबसे महत्वपूर्ण है। इसी विचार के साथ, मैंने इन प्रतिष्ठित हस्तियों को ध्यान में रखते हुए अपना यह कलेक्शन पेश किया है। इसमें आकर्षक प्रिन्ट्स, रंगों और पैटन्र्स में खूबसूरत सूट, साड़ी, गाउन की व्यापक रेंज है जो अपनी ताज़गी, वैरायटी और स्टाइल के साथ हर महिला की खूबसूरती में चार-चांद लगा देगी।”
कार्यक्रम के दौरान ‘आई एम द पावर’- ‘आई एम माय ओन डेस्टिनी’ – ‘आई एम द अल्टीमेट विनर’ के संदेश के साथ पावरफुल जैज़ डांस और संगीत का प्रदर्शन किया गया। सभी माताओं को ‘आई एम द पावर’ ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम का वीडियो यहां देखें-
