हर्षवर्धन कपूर बनेंगे मिस्टर इंडिया 2 के हीरो

बॉलीवुड में इन दिनों पुरानी हिट फिल्मों के सीक्वेल बनाने का सिलसिला चल पड़ा है। इसी श्रृंखला में एक और फिल्म शामिल होने जा रही है, मिस्टर इंडिया। खबर है कि इस फिल्म का लीड हीरो और कोई नहीं अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर निभाएंगे। आपको बता दें कि हर्षवर्धन कपूर जल्द ही राकेश ओम प्रकाश मेहरा की फिल्म ‘मिॢजया से बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। इसके बाद वो बोनी कपूर यानी अपने अंकल के प्रोडक्शन की फिल्म ‘मिस्टर इंडिया 2 से जुड़ जाएंगे। हालांकि अभी तक बोनी कपूर की तरफ से कोई कमेंट नहीं आया है, पर इतना पक्का है कि इस फिल्म में उनके भाई अनिल कपूर और उनकी पत्नी श्रीदेवी जरूर होंगी। बॉलीवुड में इस नए हीरो की इंट्री क्या रंग लाएगी ये तो फिल्म आने के बाद ही पता चलेगा, पर यह बात सच है कि बॉलीवुड में पिता से ज्यादा नाम बेटों ने नहीं कमाया है।

रश्मिी देसाई और नंदिश संधू का तलाक

टीवी की पॉपुलर जोड़ी रश्मिी देसाई और नंदिश संधू ने फाइनली अलग होने का फैसला कर लिया है। दोनों के बीच काफी समय से तनाव चल रहा था। इसकी वजह रश्मिी का नंदिश के प्रति ज्यादा पेजेसिव होना और नंदिश का रश्मिी को धोखा देना है। दोनों ने आपसी रिश्ते को ठीक करने की बहुत कोशिश की है पर नाकाम रहे। दोनों की पहली मुलाकात ‘उतरन सीरियल में हुई थी।

ऋतिक के साथ यामी

लगता है कि अभिनेत्री यामी गौतम के सितारे चमकने वाले हैं। सूत्रों से पता चला है कि यामी ऋतिक रोशन के साथ एक फिल्म में आ रही हैं। ये फिल्म ऋतिक के होम प्रोडक्शन की ही है, जिसके निर्माता राकेश रोशन हैं और निर्देशक संजय गुप्ता। बताया गया है कि राकेश और संजय के जेहन में कहानी लिखे जाने के दौरान ही यामी का नाम था। फिल्म की शूटिंग फरवरी में शुरू होने वाली है और मई तक शूटिंग को समाप्त करने की योजना है। इसके बाद तीन महीनेपोस्ट प्रोडक्शन पर काम होगा। रिलीज कब होगी इसकी तारीख अभी तय नहीं है। पर इतना पता है कि यह फिल्म एक्शन से भरपूर है।ऋतिक का एक्शन भी नए अंदाज में दिखेगा। यामी के लिए यह फिल्म बुझते दिए को उजाले जैसा काम करेगी। शायद इससे उनका उतरता करियर रफ्तार पकड़ ले।

आलिया भट्ट रह रही हैं ब्वॉयफ्रेंड के साथ

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा के अफेयर की खबरें काफी दिनों से चर्चा में हैं। हालांकि दोनों ने अभी तक अपने रिश्तेकी बात स्वीकारी नहीं लेकिन खबरों के मुताबिक आजकल आलिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा एक साथ रह रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं आलिया अपना पूरा खाली समय सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर पर ही बिताती है फिर चाहे सिद्धार्थ घर परहो या नहीं। आलिया और सिद्धार्थ का प्यार देखकर तो यही लगता है कि अब मीडिया इनके रिश्ते को लेकर कोई प्रश्न इनसे नहीं कर सकती।

रतन राजपूत के साथ छेड़छाड़

टीवी एक्ट्रेस रतन राजपूत के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इन दिनों रतन धार्मिक सीरियल ‘संतोषी माता में काम कर रही हैं। प्रत्यक्षदर्शी की मानें तो ‘संतोषी माता के सेट पर एक लाइट मैन ने रतन को गलत तरीके से छूने की कोशिश की, तो रतन ने इसका विरोध किया। रतन जब इसकी शिकायत करने प्रोडक्शन टीम के पास गई तो टीम ने कोई एक्शन नहीं लिया। यह देखकर रतन ने शूटिंग करने से इंकार कर दिया।

 जेल से रिहा संजय दत्त सुर्खियां आने वाली 

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त फरवरी में जेल से रिहा हो सकते हैं। 2013 में सुप्रीम कोर्ट ने संजय दत्त को मुंबई सीरियल बम ब्लास्ट में आर्म्स एक्ट के तहत पांच साल की सजा सुनाई थी। सूत्रों का कहना है कि जेल में उनका बर्ताव अच्छा होने कारण जेल एडमिनिस्ट्रेशन ने उन्हें पहले रिहा करने का प्रस्ताव दिया। राज्य सरकार ने इस पर मुहर लगा दी है। लिहाजा, साढ़े तीन साल की सजा और काटनी बाकी थी। उन्होंने करीब 2 साल 9 महीने की सजा पूरी कर ली है।