Anil Kapoor
Anil Kapoor

Overview: 37 साल पुराना है Anil Kapoor का आलीशान बंगला

Anil Kapoor Home Inside Photos: मिस्टर इंडिया और परिंदा जैसी क्लासिक्स से लेकर ऐतिहासिक फिल्मों स्लमडॉग मिलियनेयर और दिल धड़कने दो जैसी शानदार फिल्मों में काम कर चुके बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर किसी पहचान के मोहताज नहीं है। अनिल कपूर बहुत ही लग्जरी लाइफ जीते हैं। अनिल का शानदार बंगला मुंबई में है। 30 करोड़ रुपये का बंगला दशकों पुराना है, लेकिन अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर ने इसे नया रूप दिया है।

Anil Kapoor House Inside Photos: मिस्टर इंडिया और परिंदा जैसी क्लासिक्स से लेकर ऐतिहासिक फिल्मों स्लमडॉग मिलियनेयर और दिल धड़कने दो जैसी शानदार फिल्मों में काम कर चुके बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर किसी पहचान के मोहताज नहीं है। अनिल कपूर बहुत ही लग्जरी लाइफ जीते हैं। अनिल का शानदार बंगला मुंबई में है। 30 करोड़ रुपये का बंगला दशकों पुराना है, लेकिन अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर ने इसे नया रूप दिया है।

एक पुराने आईजीटीवी वीडियो में, रिया कपूर ने बताया कि यह घर उसके और उसके भाई-बहनों के लिए कितना खास है। इस घर के हर कोने को अनिल कपूर की पत्नी ने बहुत ही प्यार से सजाया है। आज हम आपको अनिल कपूर के घर के अंदर की कुछ खूबसूरत तस्वीरें दिखाएंगे, जिन्हें देखने के बाद आपका भी मुंह खुला का खुला रह जाएगा। 

एंट्रेंस है खास

अनिल कपूर के घर में प्रवेश करते ही खूबसूरत कलाकृतियों की भरमार देखने को मिलती है। भगवान कृष्ण की एक बड़ी पिचवाई पेंटिंग मेन अट्रैक्शन है और फ्रेम की गई कलाकृति सोने में बनी गायों की मूर्तियों से घिरी हुई मेहमानों का स्वागत करती है। इसमें सोने के बर्तन और जटिल रूप से बुनी हुई दरी से लेकर एक चमकदार फूलदान तक शामिल है जिसमें एक इनडोर पौधा रखा हुआ है। 

लॉबी भी है सुंदर

कपूर परिवार के लॉबी की एक और खासियत है बहुमंजिला घर में फैली सजावटी सीढ़ियां हैं। सफेद संगमरमर की सीढ़ियां बेलों के आकार की एक काली रेलिंग के साथ-साथ हैं और डेन तक पहुंचने पर आपको एक ऊँची फ्रेंच शैली की लकड़ी की पैनल वाली खिड़की दिखाई देगी, जो बहुत सारी हरियाली की ओर खुलती है। 

डेन एरिया

कपूर फैमिली अक्सर अपने घर के डेन में साथ नजर आती है। डेन घर के दिल की तरह है क्योंकि अक्सर दोस्तों और परिवार के साथ फैमिली यहां लंच और डिनर एंजॉय करती नजर आती है। रिया ने अपने वीडियो में इस जगह के बारे में बात करते हुए खुलासा किया था। इस एरिया में परिवार की बहुत सारी यादें हैं। यहीं उनकी कई फैमिली फोटोज भी हैं। 

लाउंजिंग एरिया

कपूर परिवार के इस खूबसूरत लाउंजिंग एरिया में भूरे रंग का टफ्टेड लेदर का सोफा है, जिस पर सॉलिड ऑरेंज और पैटर्न वाले कुशन का कॉम्बिनेशन है। बीच में एक छोटी कॉफी टेबल के सामने एक पंखदार ऑफ-व्हाइट लाउंज चेयर रखी है। टेबल पर फूलों की कलाकृतियां, किताबें और एक सोने की मूर्ति का कॉम्बिनेशन है। वहीं, दूसरी साइड टेबल पर और भी पसंदीदा चीजें रखी हैं। 

डाइनिंग एरिया

कपूर परिवार के डाइनिंग + मीटिंग एरिया में सफेद कुर्सियों से घिरी एक सॉफ्ट ओवल शेप टेबल है। डेन में एक बालकनी भी है, जो सफेद ब्लाइंडर्स द्वारा छिपी हुई है। यहां एक फंक्शनल वर्कस्टेशन है, जहां अनिल कपूर ने बेटे हर्षवर्धन के साथ अपनी पहली रीडिंग की थी।

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...