‘गृहलक्ष्मी दोपहर’ का मकसद न केवल महिलाओं को ख़ुशी देना है बल्कि साथ में रोजमर्रा के कामों से एक छोटा-सा ब्रेक भी देना है। हर गृहलक्ष्मी अपना पूरा समय घर और परिवार की देखभाल में निकाल देती है, ऐसे में गृहलक्ष्मी दोपहर महिलाओं को कुछ मस्ती के पलों से रूबरू कराने आता है। ढेरों गेम्स व डिफरेंट तरह की एक्टिविटीज के साथ क्लब मेंबर्स के लिए स्पेशल होगा गृहलक्ष्मी क्वीन का ताज।  

 

महिलाओं ने जीते अनोखे टाइटल
इवेंट में महिलाओं ने अनोखे टाइटल्स भी जीते। इवेंट में बेस्ट ड्रेस का टाइटल रीना गर्ग, मिस चटर—पटर का टाइटल प्रीति चावला, मिस दीवा बनी भाविका चड्डा और बेस्ट हेयरस्टाइल का टाइटल नविता गुप्ता ने जीता। 
 

स्वच्छ भारत की शपथ

गृहलक्ष्मी दोपहर में कार्यक्रम की शुरूआत स्वच्छ भारत की शपथ के साथ हुई। महिलाओं ने शपथ ली कि वे केवल अपने घर की ही साफ सफाई नहीं बल्कि आस-पास की जगह और शहर को भी साफ रखने में अपना सहयोग करेंगी और साथ ही लोगो को भी स्वच्छ भारत के लिए प्रोत्साहित करेंगी। इसके अलावा बच्चों को भी वातावरण के महत्व के बारे में बताएंगी और उसे स्वच्छ रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़-पौधे लगाने में भी प्रोत्साहित करेंगी।
 

रैंप पर बिखेरा जलवा

‘गृहलक्ष्मी क्वीन’ बनने के लिए महिलाओं में जबरदस्त कॉम्पटीशन देखने के मिला। हर कोई खुद को एक-दूसरे से बेहतर दिखने की होड़ में लगी थी। रैंप पर सभी का गजब का कॉन्फिडेंस देखने को मिला। हर महिला अलग अंदाज़ में ही रैंप वॉक करती नज़र आईं। उनका स्टाइल और कॉन्फिडेंस देखते ही बन रहा था। इस दौरान दो ग्रुप ने रैंप पर वॉक किया। पहला ग्रुप 50 से कम उम्र कर रहा और वहीं दूसरा ग्रप 50 प्लस का रहा। वहीं 50 से कम वाले में फर्स्ट रनरअप रहीं करूणा, सेकेंड रनरअप बनी माला और गृहलक्ष्मी क्वीन का खिताब जीता कीर्ती ने। वहीं 50 प्लस में फर्स्ट रनरअप मधु रहीं , सेकेंड रनरअप बनी सपना गुप्ता और गृहलक्ष्मी क्वीन का खिताब जीता विमला ने।
 
ये भी पढ़ें