एकता कपूर की फिल्म मेन्टल है क्या के लीड पेयर कंगना और राजकुमार राव का न्यू लुक जारी कर दिया गया है और ये कहना गलत न होगा कि इस लुक में इन दोनों सेलेब्स को देखकर आप भी यही सोचेंगे कि ये मेन्टल हैं क्या?
फिल्म के इस नए पोस्टर को देखकर ऐसा लग रहा है कि कंगना ने पैरों में फिशनेट स्टॉकिंग्स के अलावा कुछ नहीं पहना है।
एकता कपूर की इस फिल्म में कंगना के साथ मुख्य किरदार में राजकुमार राव नज़र आएंगे। इस फिल्म के पहले इन दोनों ने फिल्म ‘क्वीन’ में साथ काम किया था। कंगना के इस लुक के साथ-साथ राजकुमार का भी न्यू लुक जारी किया गया है और जहां कंगना लाइटर के साथ पोस्टर पर दिखाई दी हैं, वैसे ही राजकुमार सिगरेट से अपनी आंखोंं से खेलते दिख रहे हैं।
इसके पहले भी कंगना और राजकुमार के क्रेजी एक्सप्रेशन्स के साथ इस फिल्म का पोस्टर जारी किया गया था।
It’s time to bring out the crazy in you..
Because Sanity is overrated! Here’s presenting the first look of #MentalHaiKya starring #KanganaRanaut and @RajkummarRao @ektaravikapoor@pkovelamudi @KarmaFeatures @KanikaDhillon @RuchikaaKapoor pic.twitter.com/pf7GPYA6eU— BalajiMotionPictures (@balajimotionpic) March 5, 2018
