ऐसा लगता है कि करीना कपूर खान ने अपने फ्यूचर की पूरी प्लानिंग सोत समझकर कर रखी है। करीना हाल ही में ट्रे़ड अनालिस्ट कोमल नाहटा के शो में पहुंची थी। इस शो में बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या वो दूसरी प्रेगनेन्सी प्लान कर रही हैं, तो उन्होंने तुरंत जवाब दिया, दो साल रुककर। 

इस शो में करीना के साथ उनकी बेस्ट फ्रेंड अगॉता अरोड़ा भी थी, और करीना के जवाब के बाद उन्होंने कहा, मैंने कुछ ही देर पहले इससे कहा है कि अगर तुमऐसा कुछ सोच रही हो तो मुझे पहले बता देना ताकि मैं ये कंट्री छोड़कर चली जाउं। 
शो में करीना कसे जब ये पूछा गया कि तैमूर को ज्यादा पैम्पर कौन करता है, करीना खुद या सैफ, तो करीना कहती है, मैं तैमूर को पैम्पर करना हमेशा एंजॉय करती हूं। 
 
करीना की आखिरी रिलीज़ फिल्म वीरे दी वेडिंग ने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की है। आजकल करीना करण जौहर की फिल्म तख्त की तैयारियां कर रही हैं। साथ ही उन्होंने अक्षय कुमार के साथ फिल्म गुड न्यूज़ भी साइन की है।