गुलाब जल 

गुलाब जल से ना केवल बहुत अच्छी खुशबू आती है, बल्कि यह चेहरे के लिए भी बेहतरीन होता है। गुलाब जल का प्रयोग कई सदियों से किया जा रहा है। इसे आप मॉनसून के दौरान इस्तेमाल कर अपने चेहरे को खूबसूरत बना सकते हैं। यह तैलीय त्वचा वालों के लिए अच्छा होता है। यह त्वचा के अतिरिक्त ऑयल को हटा कर चेहरे पर नमी बरकरार रखता है। आप इसे टोनर के रूप में अपने चेहरे पर 2-3 बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

नीम पाउडर

मॉनसून के मौसम के दौरान नीम का इस्तेमाल सबसे बेस्ट होता है। नीम में एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं जो इंफेक्शन से लड़ने में मदद करते हैं। ये न केवल आपके चेहरे के पीम्पल्स को दूर करता है बल्कि झड़ते बालों के लिए, पैरों के इंफेक्शन और त्वचा के किसी भी इंफेक्शन से होने से बचाता है। आप नीम के पाउडर के साथ पानी मिला कर इस्तेमाल कर सकते हैं। 

मोरिंगा का फूल

मोरिंगा का फूल का तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो मॉनसून के मौसम के दौरान इस्तेमाल करने से यह त्वचा को इंफेक्शन होने से बचाती है। यह बहुत ही लाइटवेटेड होता है, जिसके कारण यह त्वचा में आसानी से एब्जॉर्ब हो जाता है। यह स्किन को खिला-खिला और चेहरे पर हेल्दी ग्लो लाता है। एक कोई भी तेल जैसे नारियल के तेल या बादाम के तेल के साथ मोरिंगा तेल की कुछ बूँदें मिलाएं और अवशोषित होने तक सर्कुलेशन मोशन में अपनी त्वचा पर मालिश करें।

ऑलिव ऑयल

इसमें एंटीऑक्सिडेंट मौजूद होता है, जो त्वचा को पोषण प्रदान करता है। जब त्वचा पर इसे लगाया जाता है, तो यह सूजन और मुँहासों को दूर करने में मदद करता है, जिससे आपको नरम, कोमल और आकर्षक त्वचा मिलती है।

नारियल का तेल

नारियल का तेल प्राकृतिक मॉइश्चराइज़र है जो एंटी-बैक्टीरियल गुणों से समृद्ध है। जबकि तैलीय त्वचा वाले लोगों को नारियल का तेल थोड़ा भारी लग सकता है, यह वास्तव में त्वचा के बाहरी जलन से रक्षा करता है।

ये भी पढ़े

मुंहासों को हटाने के लिए घर पर कैसे बनाएं नीम फेसपैक

पिम्पल्स से पाना है छुटकारा तो आज़माए ये फेसवॉश

अगर आप भी हैं झाइयों से परेशान तो अपनाए ये घरेलु टिप्स

झुर्रियों को कम करता है ऑक्सीजन फेशियल

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।