मानसून में चिपचिपी त्वचा से छुटकारा पाने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो: Monsoon Skin Care Tips
मानसून में त्वचा क चिपचिपाहट दूर करने के लिए आप इन स्किन केयर टिप्स को फॉलो कर सकते है।
Monsoon Skin Care Tips: बारिश का मौसम भला किसे पसंद नही होता है। लेकिन इस मौसम में परेशानियां भी काफी सारी होती है। इस मौसम में त्वचा से जुड़ी समस्या तो होती है। साथ ही फंगल और बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि मानसून के बाद वातावरण में नमी और उमस बढ़ जाती है, जिसकी वजह से त्वचा संबंधित परेशानियां होने लगती है। बारिश के बाद त्वचा में चिपचिपाहट काफी ज्यादा बढ़ जाती है। वहीं इसकी वजह से त्वचा बेदान और डल हो जाती है। अब महिलाओं के लिए त्वचा का खूबसूरत होना सबसे ज्यादा जरूरी होता है। इसलिए आज हम बारिश के मौसम में चिपचिपी त्वचा से राहत पाने के लिए कुछ टिप्स बताने वाले है, तो चलिए जानते है।
हल्के कपड़े पहनें
मानसून के मौसम में ज्यादा टाइट कपड़े पहनने पसीना ज्यादा आता है, जिसकी वजह से त्वचा में चिपचिपाहट बढ़ जाती है। ऐसे में इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। कभी- कभी लोग नहाने के बाद बॉडी को गीला छोड़ देते है। इसकी वजह से भी त्वचा में चिपचिपाहट होने लगती है। इसलिए इस मौसम में हल्के कपड़े पहनें।
चेहरा दो बार धोएं

बारिश के मौसम में चिपचिपाहट दूर करने के लिए चेहरे को बार धोएं। सुबह और रात को तो सभी चेहरे को साफ करते है। लेकिन अगर आप घर से बाहर रहते है, घर आने पर फेस वॉश जरूर करना चाहिए। बारिश के मौसम में वातावरण में उमस और नमी बढ़ जाती है। ऐसे में अगर आप बार- बार अपने चेहरे को धोते है, तो इससे पसीना कम होता है और इंफेक्शन होने का खतरा भी कम हो जाता है।
हैवी मेकअप करने से बचें
अगर आप रोजाना मेकअप करते है, तो बारिश के मौसम में लाइट मेकअप करें। ऐसा इसलिए क्योंकि मानसून में वातावरण में उमस रहती है, जिसकी वजह से मेकअप करने पर त्वचा में चिपचिपाहट होने लगती है। इसकी वजह से त्वचा बेजान और डल नजर आने लगती है। इसलिए मानसून में लाइट मेकअप करना चाहिए, जो आपके चेहरे के ऑयल को भी कंट्रोल करने में मदद करता है।
हफ्ते में एक बार स्क्रब जरूर करें

बारिश के दौरान चिपचिपाहट से बचने के लिए हफ्ते में एक बार स्क्रब जरूर करें। स्क्रब करने से त्वचा की गंदगी अच्छी तरह से साफ हो जाती है। स्क्रब करने से स्किन स्मूद और सॉफ्ट होती है। स्क्रब करने से स्किन के पोर्स अच्छे से खुल जाते है। साथ ही त्वचा पर ऑयल भी नहीं जमता है। इसलिए चेहरे पर स्क्रब करना जरूरी होता है।
टोनर का इस्तेमाल जरूर करें
त्वचा को इस मौसम में हाइड्रेट रखने के लिए टोनर का इस्तेमाल जरूर करें। टोनर त्वचा को मॉइस्चराइज और हाइड्रेट करने में काफी मदद करता है। टोनर का इस्तेमाल अपनी स्किन के हिसाब से ही करें। अगर आप मार्केट से खरीदरक टोनर नही लगाना चाहते है, तो आप टोनर के रूप में गुलाब जल का भी इस्तेमाल कर सकते है।
