Turmeric Water for Skin: हल्दी के जादूई गुणों से कोई अनजान नहीं है। हल्दी का सेवन हम रोज अपने आहार में करते हैं। यह हमारे शरीर के लिए बहुत आवश्यक है। इसमें एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। हल्दी का इस्तेमाल अधिकतर चीजों में किया ही जाता है। खाने के साथ-साथ चोट लगने पर भी हल्दी का लेप लगाने से आराम मिलता है। पाचन से लेकर त्वचा तक यह शरीर के कई हिस्सों के लिए जरूरी है। हल्दी को हिंदू धर्म में पवित्र माना जाता है। भारतीय शादियों के पहले भी हल्दी की रस्म होती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और करक्यूमिन में हमारे लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह हमारी त्वचा को चमकदार और सुंदर बनाने में असरदार है। बहुत सारे ब्यूटी प्रोडक्ट्स हल्दी बेस्ड होते हैं। आज हम जानेंगे हल्दी के पानी के इस्तेमाल से आपके चेहरे पर होने वाले फायदे के बारे में।
चेहरे को चमकदार बनाता है

चमकती हुई त्वचा किसे नहीं पसंद है। प्रदूषण और स्ट्रेस के कारण हमारी त्वचा काफी बेजान और डल हो जाती है। इसके लिए आप हल्दी के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मौजूद एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा को फिर से सुंदर और चमकदार बनाने में मदद करेंगे।
एक्ने को ठीक करता है
एक्ने की समस्या लगभग सभी को कभी ना कभी परेशान करती है। इसे ठीक करने के लिए हम कई उपाय करते हैं। बहुत सारे प्रोडक्ट्स भी यूज करते हैं लेकिन हल्दी के पानी का इस्तेमाल कर आप इसे बहुत हद तक कम कर सकते हैं। स्किन में होने वाले जलन, खुजली को इससे ठीक किया जा सकता है। इसका एंटीसेप्टिक गुण एक्ने और पिंपल की समस्या से छुटकारा दिलाता है।
डार्क सर्कल्स को करता है दूर
नींद की कमी, थकान, सूरज की रोशनी से ज्यादा आमना सामना और अनुवांशिक कारणों से डार्क सर्कल्स की समस्या उत्पन्न होती है। हल्दी का पानी अप्लाई करने से धीरे-धीरे डार्क सर्कल्स की समस्या दूर होने लगती है। यह ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है, जिससे चेहरे आंखों का सूजन दूर होती है।
बढ़ती उम्र के लक्षणों को करता है कम

यू वी रेज के बुरे प्रभाव से हल्दी हमें बचा कर रखती है। यू वी किणों के कारण हम उम्र से पहले ही बड़े दिखने लगते हैं। इन किरणों से चेहरे के नेचुरल ऑइल्स खत्म हो जाते हैं और चेहरे की इलास्टिसिटी भी खत्म होती है, जिस कारण रिंकल्स और फाइन लाइंस दिखने लगते हैं। हल्दी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल को रोकते हैं, जिससे हमारी त्वचा पर एजिंग के लक्षण नहीं दिखते हैं।
त्वचा का रंग निखारता है
त्वचा की रंगत निखारने के लिए आयुर्वेद में हल्दी को उत्तम माना गया है। त्वचा पर मौजूद चकत्ते और अनइवन स्किन टोन को ठीक करने के लिए हल्दी फायदेमंद है। हल्दी का पानी इस्तेमाल कर आप अपने चेहरे के निखार को बढ़ा सकते हैं। सिर्फ तीन हफ्ते तक इसका इस्तेमाल कर आप मनचाहा रिजल्ट पा लेंगे।
कैसे करें हल्दी के पानी का इस्तेमाल
1 लीटर पानी को गैस पर अच्छे से उबलने दें। अब इसमें दो चम्मच हल्दी पाउडर डाल देंं। अगर आपके पास हल्दी की गांठ उपलब्ध हो तो इसे कद्दूकस कर पानी में मिला दें। थोड़ी देर तक उबालने के बाद गैस बंद कर दें। ठंडा होने के बाद आप इस पानी से अपने चेहरे को धोएं। कॉटन की सहायता से भी आप इसे अपने चेहरे पर लगा सकती हैं।
