निक्की कुमारी

beauty

बारिश के मौसम में स्कैल्प की खुजली कैसे दूर करें?

इस सीजन में स्कैल्प में चिपचिपेपन की वजह से खुजली भी काफी ज्यादा होती है। इस खुजली की वजह से आप कहीं भी शर्मिंदा महसूस कर सकते हैं। आइए जानें स्कैल्प की खुजली कैसे दूर करें?

नीम इंफेक्शन से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। इसमें कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो बैक्टीरिया का खात्मा करते हैं। स्कैल्प की खुजली को कम करने के लिए आप नीम का पेस्ट लगा सकते हैं। 

नीम लगाएं

नींबू के इस्तेमाल से स्कैल्प का पीएच लेवल बैलेंस करने में मदद मिलती है। इससे आपको सिर में होने वाली खुजली से आराम मिल सकता है। इसके लिए एक नींबू को काटकर उसका रस लगाएं।

नींबू आएगा काम

बारिश के मौसम में खोपड़ी पर एलोवेरा जेल लगाने से रूसी और चिपचिपेपन से राहत मिल सकती है। इसके लिए ताजा एलोवेरा का पल्प निकालें और इसमें नारियल का तेल मिक्स करके लगाएं।

एलोवेरा जेल लगाएं

बालों में सेब का सिरका लगाने से कई तरह की समस्याएं दूर होती हैं। इसके इस्तेमाल से खोपड़ी में होने वाली खुजली से भी राहत मिल सकती है।  एक कटोरी में पानी लेकर उसमें 2 चम्मच सेब का सिरका मिलाकर लगाएं। 

सेब का सिरका लगाएं

पिपरमिंट ऑयल स्कैल्प को क्लीन करने का काम करता है। इसके इस्तेमाल से खोपड़ी की स्किन को ठंडक भी मिलती है। खुजली से राहत पाने के लिए इसे बालों पर लगाया जा सकता है। 

पिपरमिंट ऑयल

इस तेल की बालों पर मालिश करने से सिर में होने वाली खुजली से काफी आराम मिलता है। इसे लगाकर बालों पर अच्छे से मसाज करें। इसे हफ्ते में 3 बार लगाने से आपको सिर की खुजली से राहत मिलेगी। 

टी ट्री ऑयल लगाएं

निक्की कुमारी

डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए क्या करें?: Dandruff Remedies