इसमें कोई बुराई भी नहीं है। आयुर्वेद के पास ऐसे कई उपचार हैं, जिनसे हम अपने तन और मन को सुंदर और स्वस्थ बना सकते हैं। लेकिन उपचार से पहले आपको अपने खाने की आदतों को सुधारना होगा। यदि आप अच्छा खाएंगी तो ही आपका तन मन खिलेगा और सुंदर दिखेंगी। आइए जानते हैं कैसे-

डाइट

सबसे जरूरी है कि आप अपनी डाइट का ध्यान रखें। पाचन तंत्र जितना दुरुस्त होगा उतना ही आपके शारीरिक सौंदर्य और त्वचा के लिए अच्छा होगा। भूख, पाचन,अवशोषण और मल विसर्जन यह चार क्रियाएं होती हैं, यदि यह चारों ठीक प्रकार से कार्य कर रही हैं तो आपकी त्वचा स्वस्थ और चमकदार रहेगी। अपनी दिनचर्या को ठीक रखें, सुबह उठने के बाद सबसे पहले दो गिलास नींबू पानी लें।

नाश्ता

नाश्ते में फल, दूध, अंकुरित अन्न का सेवन करें। चीनी का कम से कम प्रयोग करें। यदि आप कुछ मात्रा में मीठा लेना चाहते हैं तो खजूर, छुआरा या शहद का प्रयोग करें। मिक्स सूखे मेवे या बादाम और बीज का सेवन करना चाहिए। नट्स और बीजों में ओमेगा 3 फैटी एसिड और फाइबर होता है, जिनका आपकी डाइट में होना आवश्यक होता हैं। सुबह के नाश्ते में अखरोट को शामिल करें। इन सबका प्रयोग चेहरे को दमकाने में सहायक है।

लंच

दिन के खाने में हरी सब्जियां, दाल, दही और चोकर युक्त आटे का सेवन करें। पॉलिश्ड दालों को खाने से बचें और मैदे का कम प्रयोग करें। सब्जियों में गाजर, ककड़ी, मूली और गोभी जैसी सब्जियां खाएं, जिनको आसानी से पचाया जा सकता है। आयुर्वेद के अनुसार इन सब्जियों में टिडोसिक होता है, जिससे यह आसानी से पचाई जा सकती हैं और शरीर के लिए फायदेमंद भी होती हैं। शाम को सूप, फलों का जूस या कोई रसीला फल खाएं।

डिनर

रात का भोजन समय पर और हल्का खाएं। रात में सोने से त$करीबन 3 घंटे पहले रात्रि भोजन कर लेना चाहिए, ताकि खाना अच्छे से पच सके और शरीर को इसका फायदा मिले। रात के समय आप दलिया, बिरयानी या अन्य हल्के खाद्य पदार्थों का सेवन भी कर सकते हैं। इसका सबसे बेहतरीन फायदा यह है कि आप हमेशा फिट रहेंगे। संभव हो तो अन्न की जगह सब्जी, दही और फल का प्रयोग करें।

 

योगा

हमारी जीवनशैली कुछ ऐसी हो गई है कि हम छोटी-छोटी बातों के लिए तनावग्रस्त हो जाते हैं। शारीरिक और मानसिक तनाव से इंसान का ध्यान एक जगह पर नहीं रह पाता। उच्च स्तर के तनाव के कारण शरीर काफी कमजोर हो जाता है। तनाव के कारण आपका शरीर डिहाईड्रेट होने लगता है। ध्यान एक ऐसा योग है, जिससे आसानी से मानसिक और शारीरिक तनाव से मुक्ति मिल जाती हैं। रोजाना पांच से सात मिनट तक मौन और ध्यान करने से शरीर की सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं। रोजाना पांच से दस मिनट तक ध्यान करना आवश्यक होता है।

पूरी नींद

पूरी नींद लेना काफी आवश्यक होता है। आठ घंटे की पूरी नींद लेने से आपके चेहरे में चमक और ग्लो रहता है। बिस्तर पर सोने से पहले कुछ योगा कर लेना चाहिए ताकि सोते समय सांस लेने में परेशानी ना हो। सोते समय ग्लिसरीन, गुलाब जल, नींबू का मिश्रण चेहरे को धोकर लगाएं। इससे त्वचा चमकदार और जवां रहती है।

क्लींजिंग और मॉश्चराइजिंग

त्वचा की देखभाल केवल ऊपरी रूप से ही नहीं अंदरूनी तौर पर भी होनी चाहिए। इसे भी मसाज की जरूरत होती है। क्लींजिंग और मॉइश्चराइजिंग करने से त्वचा स्वस्थ महसूस करने लगती हैं। रात को सोने से पहले तेल से मालिश करें। एक अच्छे शरीर मसाज से ब्लड का सर्कुलेशन और शरीर में पानी की कमी खत्म हो जाती है। मालिश के लिए तिल, नारियल या जैतून के तेल का प्रयोग करें।

वर्कआउट

एक्सरसाइज और वर्कआउट करें। नियमित रूप से व्यायाम करने से आप हर तरह की बीमारियों से दूर रहते हैं। रोजाना व्यायाम करने से ब्लड का सर्कुलेशन और पाचन तंत्र 
मजबूत बना रहता हैं। एक्सरसाइज को अपने रोजमर्रा की आदत बनाकर करना चाहिए।

त्‍वचा प्रकार

आयुर्वेद के अनुसार त्‍वचा तीन प्रकार की होती है- तैलीय, रूखी और मिश्रित। घर में उपलब्ध चीजों से भी आप त्वचा को सुंदर और चमकदार बना सकते हैं।

रूखी त्वचा

पौष्टिक तत्वों से भरपूर गुड़ केवल सेहत के साथ ही नहीं चेहरे की खूबसूरती बनाए रखने में भी मददगार होता है। गुड़ के फेसपैक से चेहरे के दाग-धब्बे, झुर्रिया दूर हो जाती है 
और चमक बरकरार रहती है। इसके लिए गुड़, मुल्तानी मिट्टी और दही के मिश्रण को 10 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं, त्वचा दमकने लगेगी।

तैलीय त्वचा

यदि त्वचा तैलीए है तो 1 चम्मच टमाटर का रस, आधा चम्मच नींबू का रस, चुटकीभर हल्दी और थोड़ी ग्रीन टी मिलाएं। अब इस पेस्ट को चेहरे पर 15 मिनट तक लगाएं। 
एक्ने और मुंहासों की समस्या दूर होगी।

मिश्रित त्वचा

हर तरह की स्किन के लिए कच्चे पपीते का मास्क सबसे ज्यादा सफल रहता है। पपीते के मास्क के लिए आप एक कटोरी में छिले हुए केले और पपीते को मैश कर लें और फिर उसमें घर की नेचुरल दूध से बनी क्रीम को अच्छे से मिला लें, इस मिक्सचर के अंत में आप चाहे तो थोड़ा नींबू का रस भी डाल सकते हैं। इस मास्क को आप अपने पूरे चेहरे व गर्दन पर लगा लें और लगभग 20 मिनट के बाद मास्क सूख जाने पर पानी से अपना 
चेहरा धो लें।