गर्मियों के मौसम में अगर आप पाना चाहती हैं स्टाइलिश लुक तो एल्पस कॉस्मेटिक क्लीनिक की ब्यूटी एक्सपर्ट व डायरेक्टर भारती तनेजा बता रही हैं समर के कुछ खास हेयर कट्स एंड हेयर डू।

लॉब कट

ना ही बहुत छोटे और ना ही बहुत लंबे स्टाइल को लॉब यानी लांग बॉब कहा जाता है।

ये स्टाइल उनके लिए बेहद खास हैं, जो गर्मी से राहत तो पाना ही चाहते हैं साथ ही बाल भी बिल्कुल छोटे नहीं करवाना चाहते। इस स्टाइल को आप वेव्स, बैंग्स या रोलर्स के साथ फ्लॉन्ट कर सकती हैं।

क्रॉप स्टाइल

गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए बाल छोटे रखना चाहती हैं, साथ ही कोई स्टाइल भी कैरी करना चाहती हैं तो बालों में क्रॉप स्टाइल बनवा सकती हैं।

इसमें बालों के सिरे ब्रोकन एम स्टाइल में कटे होते हैं, जिन्हें मेनटेन करने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती।

एसिमिट्रिक बॉब कट

ये कट आपके फेस को उभारता है।

इसमें पीछे के बाल छोटे और आगे के बाल लंबे होते हैं। इन दिनों इस कट में लेफ्ट साइड की तुलना में राइट साइड पर लंबे बाल रखे जाने का ट्रेंड है। वैसे आप इस कट के साथ साइड में एक लंबी फ्रिंज भी रख सकती हैं।

बॉब वेव्स

शार्ट हेयर्स का ये लेटेस्ट स्टाइल इन दिनों काफी पसंद किया जा रहा है। 

रोमांटिक लुक को क्रीएट करने वाली वेव्स को अब छोटे बाल रखकर भी कैरी किया जा सकता है। इस स्टाइल से आपको सॉफ्ट लुक मिलेगा और गर्मी से भी चिल एहसास मिलेगा।

रीवर्स वैज

सिंगर रिहाना जैसे इस हेयर स्टाइल में पीछे के बाल छोटे और आगे के बाल लंबे होते हैं।

इस हेयर स्टाइल को अपनाकर आप पतली व यंग नजर आएंगी साथ ही हॉट वेदर में कूल भी दिखेंगी।

3 डी मैजिक 

बालों को लंबा रखकर कोई स्टाइल कैरी करना चाहती हैं तो आप 3 डी मैजिक हेयर कट को प्रिफर कर सकती हैं। इसमें ऊपर के बाल छोटे, नीचे के लंबे और बीच के बाल सामान्य लेंथ में कटे होते हैं। बालों की हर लेयर में ऐसे ही ये 3 डाईमेंशन नजर आते हैं। इस कट से बाल लंबे और घने नजर आते हैं। ये स्टाइल आपको काफी स्मार्ट लुक देता है। 3 डी मैजिक कट का जादू माडर्न और ट्रैडीशनल आउटफिट दोनों के साथ बहुत खूबी से मैच होता है।

साइड लेयर कट

खुद को डिफरेंट लुक में देखना चाहती हैं तो बालों को साइड लेयरिंग स्टाइल दे सकती हैं। ये कट एस्मिट्रिकल अंदाज में दिखता है।

इसके लिए कट्स को वैट ड्रायर देकर हल्का सा सेट करने की जरूरत होती है। पर ध्यान रहे, बालों को उसी साइड सैट करें जो आप पर सूट करती हो। साइड लेयरिंग आपको माडर्न और फेस को यंग लुक देती है। अगर बालों पर कलर किया है तो यह लेयरिंग काफी स्टाइलिश नजर आती हैं।