Childhood black and white photo of a boy showing eyes only; A happy family with a couple and a girl
Aishwarya Rai's 'Babyyy-Papa' birthday post for Abhishek Bachchan

Summary: अभिषेक के लिए ऐश्वर्या की पोस्ट के बाद लोगों के बंटे विचार

अभिषेक बच्चन के 50वें जन्मदिन पर ऐश्वर्या राय बच्चन ने उनकी बचपन की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर कर प्यार भरा संदेश लिखा। जहां कई फैंस को यह पोस्ट खास लगी, तो वहीं कुछ ने पुरानी तस्वीर शेयर करने पर ट्रोल कर दिया।

Aishwarya Rai Trolling: अभिषेक बच्चन ने 5 फरवरी को अपना 50वां जन्मदिन मनाया और इस खास दिन पर सबने उन्हें खूब बधाइयां दीं। उनके परिवार, दोस्तों और फैंस के प्यार के बीच लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान उनकी एक्ट्रेस पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन की पोस्ट पर गया। इस पोस्ट ने इंटरनेट पर एक नई बहस भी छेड़ दी। ऐश्वर्या ने अभिषेक के बचपन की फोटो पोस्ट की, जिसके बाद लोगों ने उन्हें खूब ट्रोल किया। 

अभिषेक बच्चन के 50 वें जन्मदिन पर उन्हें बधाई देते हुए ऐश्वर्या ने इंस्टाग्राम पर उनकी एक पुरानी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की। यह कोई ग्लैमरस रेड कार्पेट फोटो नहीं थी, बल्कि बचपन की एक क्लोज-अप झलक थी, जिसमें नन्हे अभिषेक की सिर्फ आंखें कैमरे की ओर देखती नजर आ रही थीं। तस्वीर के साथ ऐश्वर्या ने कैप्शन लिखा, “हैप्पी हैप्पी 50 वां जन्मदिन प्यारे बेबी पापा, ढेर सारे प्यार, शांति, खुशी, संतोष और अच्छी सेहत के साथ, भगवान आपको आशीर्वाद दें, हमेशा ऐसे ही चमकते रहो, लव”। 

यह पहली बार नहीं है जब ऐश्वर्या ने अभिषेक के जन्मदिन पर उनके बचपन की तस्वीर शेयर की हो। पिछले साल भी उन्होंने इसी तरह की पुरानी फोटो के साथ प्यार भरा संदेश लिखा था। 

Instagram post having a kids black and white photo and people's comment
Fans trolls on Aishwarya Rai’s ‘Babyyy-Papa’ birthday post for Abhishek Bachchan

कई फैंस इस पोस्ट को प्यारा मान रहे थे, वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर नाराजगी भी जताई। कई लोगों को लगा कि इतने बड़े मौके पर ऐश्वर्या को अभिषेक की कोई लेटेस्ट तस्वीर शेयर करनी चाहिए थी। कुछ ने कमेंट किया कि “इतनी पुरानी फोटो क्यों?”, तो कुछ ने यह भी पूछा कि “क्या नई तस्वीरें नहीं हैं?”

एक ने रोने वाली इमोजी के साथ कमेंट सेक्शन में लिखा, “मुझे बड़े अभिषेक पसंद नहीं हैं, इसलिए मैंने उनकी बचपन की फोटो पोस्ट की।” एक अन्य ने लिखा, “मुझे नहीं पता कि आप इस तरह की तस्वीर और इतनी सारी स्माइली क्यों पोस्ट करती हैं।” कइयों ने तो कमेंट सेक्शन में सलमान खान से जुड़े मीम्स पोस्ट किए। ऐसे ही एक यूजर ने लिखा, “सलमान खान लॉजिक, मत ढूंढना, मन किया तो लिख दिया।”

इस बीच, अभिषेक बच्चन के पिता अमिताभ बच्चन ने भी अपने अंदाज में बेटे के जन्मदिन को खास बनाया। उन्होंने अपने ब्लॉग पर उन सभी लोगों का धन्यवाद किया जिन्होंने अभिषेक को बधाइयां दीं। बिग बी ने लिखा कि फैंस का प्यार और आशीर्वाद ही उनके बेटे को आगे बढ़ने की ताकत देता है। यह संदेश बच्चन परिवार की उस परंपरा को दिखाता है, जहां फैंस को हमेशा परिवार का हिस्सा माना जाता है।

अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी 2007 में हुई थी और उनकी बेटी आराध्या 2011 में पैदा हुई। यह परिवार अक्सर साथ में छुट्टियां मनाता नजर आता है, जिससे उनकी फैमिली बॉन्डिंग की झलक मिलती रहती है। वर्कफ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या आखिरी बार मणिरत्नम की फिल्म “पोन्नियिन सेल्वन: II” में नजर आई थीं, जबकि अभिषेक बच्चन लगातार अलग-अलग तरह के किरदारों के साथ एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं। 

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...