Krushna Abhishek reveals he changed his name due to Abhishek Bachchan’s stardom
Krushna Abhishek reveals he changed his name due to Abhishek Bachchan’s stardom

Summary: KBC पर हंसी के धमाके के बीच कृष्णा अभिषेक ने बताया अपना नाम बदलने का सच

कृष्णा अभिषेक ने अपने नाम बदलने की वजह शेयर की और बताया कि फिल्मों में करियर शुरू करने के लिए यह बदलाव जरूरी था। KBC के आगामी एपिसोड में उनके और सुनील ग्रोवर के आगमन से शो में हंसी और मस्ती की भरपूर खुराक देखने को मिलेगी।

Krushna Abhishek Name Story: अमिताभ बच्चन के अंदाज में कौन बनेगा करोड़पति (KBC) शो का हर एपिसोड एक नई सीख, एक नई मुस्कान और एक नई कहानी लेकर आता है। लेकिन इस बार मंच पर सिर्फ सवाल-जवाब नहीं, बल्कि ठहाकों की बरसात होने वाली है, क्योंकि हॉट सीट पर बैठने आ रहे हैं दो कॉमेडी स्टार्स, कृष्णा अभिषेक और सुनील ग्रोवर। इसी एपिसोड में कृष्ण अभिषेक ने बताया कि उन्होंने बिग बी के बेटे अभिषेक बच्चन की स्टारडम की वजह से अपना नाम बदलकर कृष्ण अभिषेक कर लिया। 

फरहान अख्तर, जावेद अख्तर और ऋषभ शेट्टी जैसे मेहमानों के बाद अब KBC के सेट पर पहुंचे हंसी के बादशाह कृष्णा और सुनील। अपनी चिर-परिचित कॉमिक टाइमिंग और मस्तीभरे स्वभाव से दोनों ने न सिर्फ दर्शकों को हंसाया, बल्कि अमिताभ बच्चन को भी ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया। कृष्णा ने बिग बी से बातचीत के दौरान कई दिलचस्प बातें शेयर कीं।

उन्होंने बताया कि उनका असली नाम पहले अभिषेक था। उन्होंने मुस्कराते हुए कहा, “मेरे माता-पिता आपके बहुत बड़े फैन थे, इसलिए उन्होंने मेरा नाम भी अभिषेक रखा। लेकिन जब मैंने फिल्मों में कदम रखा, तो मेरे पीआर ने कहा कि नाम बदलो, क्योंकि एक अभिषेक पहले से ही स्टार हैं। तब मेरे पिताजी जो भगवान कृष्ण के भक्त हैं, ने मेरा नाम कृष्णा अभिषेक रख दिया।” अमिताभ बच्चन ने इस पर मुस्कराते हुए कहा, “तो मतलब अब नाम में भी भगवान की कृपा है।” दर्शकों ने इस प्यारी बातचीत पर तालियाँ बजाईं और माहौल में एक अपनापन सा भर गया।

कृष्णा की कॉमेडी में हमेशा थोड़ा ड्रामा और ढेर सारा मनोरंजन होता है। इस बार उन्होंने धर्मेंद्र के गेटअप में एंट्री ली। कृष्णा आते ही बोले, “यहां बहुत नकली लोग घूम रहे हैं!” फिर उन्होंने हंसते हुए कहा, “अमिताभ जी, आप भी नकली हो, क्योंकि असली वाले तो बहुत ही गंभीर हैं। आप तो गेटअप में ज्यादा अच्छे लगते हैं।” इस पर बिग बी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। माहौल ऐसा हो गया मानो शो का मंच किसी कॉमेडी सर्कस में बदल गया हो।

कृष्णा ने आगे मजाकिया लहजे में अमिताभ से पूछा, “अमिताभ जी आप कितने पैसे लेते हो इस शो के?” इस बेबाक सवाल पर पूरा सेट हंसी से गूंज उठा और बिग बी ने बस मुस्कराकर जवाब दिया, “इतने कि सबको खुश रख सकूं।”

कृष्णा अपनी कॉमिक एनर्जी लेकर आए, तो वहीं सुनील ग्रोवर ने अमिताभ बच्चन के ही गेटअप में सेट पर कदम रखा। उनका लहजा, चाल और डायलॉग डिलीवरी को देखकर हर कोई दंग रह गया। खुद बिग बी ने भी कहा, “अरे ये तो बिल्कुल मेरी कॉपी है!” दोनों ने साथ में ‘कभी कभी मेरे दिल में’ और ‘ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे’ जैसे गानों पर डांस भी किया। यह पल दर्शकों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं था।

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...