Yoga Poses for Beginners: अगर आप खुद को फिट बनाने के लिए योग का सहारा ले रहे हैं और आप केवल अभी शुरुआत ही कर रहे हैं तो इन आसनों को आजमा सकती हैं।
योग न केवल आपके शरीर को बढ़िया रखता है बल्कि यह आपकी मानसिक सेहत के लिए भी बहुत लाभकारी होता है। आइए जानते हैं कुछ बिगनर फ्रेंडली योग आसनों के बारे में जिनसे आप अपने दिन की शुरुआत कर सकती हैं-
ताड़ासन
यह आसन आपके अंदर स्थिरता लाएगी। यह आपकी मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। तो आइए जानते हैं आप किस प्रकार यह आसन कर सकती हैं-
1. इसे करने के लिए सबसे पहले आपको सीधे खड़ा होना है और अपने पंजों को एक दूसरे से मिला लें।
2. लेकिन अपनी हील्स को जमीन से ऊपर उठाएं।
3. अब अपने वजन को अपने दोनों पैरों पर एक समान लाएं।
4. अपनी जांघों को स्थिर रखें और अपने कंधों को आगे और पीछे रोल करें।
5. जब सांस छोड़ें तो अपने कंधों को रिलैक्स छोड़ दें।
6. इसे करते समय लंबी-लंबी सांस लें।
अधोमुख शवासन

यह आपके पूरे शरीर को मजबूत करने में मदद करता है। अगर आप योग सीख रही हैं तो सबसे पहले इस आसन को जरूर जान लें। आइए जानते हैं इसे करने का तरीका-
1. सबसे पहले अपने पूरे शरीर जैसे अपनी बाहों, कंधों व पैरों को एक अच्छी सी स्ट्रेच दें।
2. इसके बाद फ्लोर पर लेट जाएं।
3. अपने पैरों को सीधा करें व एक वी की अवस्था में आ जाएं।
4. अपनी नाभि की ओर देखें और 10-20 सांस लेने तक इसी अवस्था में रहें।
5. इसके बाद पहले वाली अवस्था में आ जाएं।
वृक्षासन

यह आपकी एकाग्रता को बढ़ाता है और खुद को खड़े हो कर बैलेंस करने के लिए एक बहुत अच्छा आसन है। इसके दौरान आपको एक पेड़ के समान आसन लेना होता है। आइए जानते हैं इसे करने का ढंग-
इसे करने के लिए पहले सीधे खड़े हो जाएं फिर एक टांग को घुटनों से मोड़ लें और संतुलन बनाए। फिर अपने दोनो हाथों को अपने सिर से ऊपर ले जाएं और स्ट्रेच करें।
1.अब दोनों हाथों को मिला लें और अंजलि मुद्रा में आएं। कुछ समय के लिए इसी पोस्चर में रहें।
2. ऐसा ही दूसरे पैर के साथ भी करें।
3. माइग्रेन या इनसोमनिया के मरीज यह योग न करें।
4. इस आसन से आपके मन और शरीर का अच्छा संतुलन बनता है और यह आपके पैरों और कंधों को मजबूत भी बनाता है।
पश्चिमोत्तनासन
आपको योग के लिए आगे की ओर झुकना और अपने हैमस्ट्रिंग को स्ट्रेच करना भी आना चाहिए, जो आप इस आसन में आसानी से सीख सकती हैं। आइए जानते हैं इसे करने का ढंग-
1. इस आसन को करने के लिए आपको पहले बैठ जाना है और अपने पैरों को आगे की ओर सीधा बढ़ा लें।
2. अब एक लंबी सांस लें और अपने हाथों को अपने पैरों के ऊपर रखते हुए सीधे करके आगे बढ़ा लें।
3. अब जैसे ही आप सांस छोड़ती हैं वैसे ही ऊपर आने की कोशिश करें।
4.डायबिटीज और ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए यह आसन बहुत ही लाभदायक माना जाता है।
5. इस आसन का सबसे बड़ा लाभ है कि यह शरीर और मस्तिष्क को रिलैक्स करता है।
शवासन

अब आप रिलैक्स करना चाहती हैं तो यह एक सबसे अच्छा आसन है। यह दिखने में आसान लग सकता है लेकिन इसे
मुश्किल आसनों में से एक माना जाता है। इसे अगर आप अच्छी तरह करना चाहते हैं तो लगभग 10 मिनट तक करें-
1. इसे करने के लिए सबसे पहले अपनी पीठ के बल लेट जाएं। धीरे-धीरे अपनी सांस अंदर व बाहर छोड़ें।
2. सांस अंदर लेते समय यह सोचें की आप ऊर्जा को अपने अंदर लेकर जा रहे हैं, जिससे
आप रिफ्रेश हो रहे हैं।
3. सांस बाहर छोड़ते समय यह सोचें की आप सारी चिंता व दर्द को बाहर छोड़ रहे हैं।
बलासन
मन को शांत करने व थकान को उतारने के लिए यह एक बहुत ही बढ़िया योग आसन है। यह आपकी रीढ़ की हड्डी को स्ट्रेच करता है और आपके हिह्रश्वस को एक अच्छी स्थिति में रखता है। इसे करने के लिए आपको सबसे पहले अपनी कमर के बल जमीन पर लेटना होता है-
1. इसके बाद अपने घुटनों को थोड़ा सा मोड़ें और उन्हें अपने पेट की ओर लाएं।
2. अब अपने पैरों को अपनी हथेलियों से पकड़ लें।
3. अब अपने घुटनों को फैला लें।
4. अब इसी अवस्था में 20-30 सेकेंड तक रहें।
अगर आप ऊपर लिखित सभी आसनों को ट्राई करेंगी तो आपको एक आइडिया मिल जाएगा कि आप योग आसन करने में कितनी सक्षम हैं और धीरे-धीरे आप आसनों में बढ़ोतरी कर सकती हैं और बाद में थोड़े और अधिक मुश्किल आसनों को आजमा सकती हैं।
सेतु बांध आसन

यह आसन भी बिगनर्स को अवश्य सीखना चाहिए। यह आपके पूरे शरीर को मजबूत करता है और स्ट्रेच करता है। आइए जानते हैं इसे करने का ढंग-
1. इसे करने के लिए आपको जमीन पर कमर के बल लेट जाना है और अपने घुटनों को मोड़ लें।
2. अपने हाथों को साइड में रखें।
3. अब अपनी कमर के भाग को ऊपर उठाएं और इस दौरान आपके हाथ आपकी कमर के नीचे जमीन पर रहने चाहिए।
4. फिर सांस छोड़ें और थोड़ी देर के बाद वापिस जमीन पर आ जाएं।
