Surya Gochar 2025 Effect
Surya Gochar 2025 Effect

Overview: सूर्य गोचर से 12 राशियों के लाइफ में होगा बड़ा बदलाव

17 अक्टूबर 2025 को सूर्य के तुला राशि में प्रवेश से हर राशि के जीवन में नई हलचलें दिखेंगी — कहीं सफलता तो कहीं सावधानी की जरूरत पड़ेगी।

Surya Gochar 2025 in Tula: ग्रहों के राजा सूर्य हर महीने राशि परिवर्तन करते हैं, जिसे सूर्य गोचर कहा जाता है। सूर्य जिस दिन जिस राशि में गोचर करते हैं उस दिन उस राशि की संक्रांति मनाई जाती है। अभी अक्टूबर का महीना चल रहा है और इस महीने सूर्य शुक्र की राशि तुला में प्रवेश करने वाले हैं। 17 अक्टूबर को सूर्य कन्या राशि की यात्रा समाप्त कर तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। 17 अक्टूबर को दोपहर 1 बजकर 53 मिनट पर सूर्य का गोचर तुला राशि होगा और इस दिन तुला संक्रांति मनाई जाएगी।

17 अक्टूबर को तुला में प्रवेश कर अगले एक महीने तक सूर्य इसी राशि में रहेंगे। सूर्य जोकि आत्मविश्वास, नेतृत्व, प्रतिष्ठा, सम्मान, पद-प्रतिष्ठा आदि के कारक माने जाते हैं। वहीं तुला वायु तत्व की राशि कहलाती है, जिसके स्वामी शुक्र ग्रह हैं। शुक्र संतुलन, न्याय, सौंदर्य, प्रेम और भौतिक सुख-सुविधा आदि के कारक माने जाते हैं। ऐसे में तुला राशि में सूर्य का आना सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए जानते हैं।

सूर्य गोचर का 12 राशियों पर प्रभाव

Surya Gochar 2025 Zodiac Signs
Sun Transit In Libra

मेष राशि:- सूर्य गोचर कर आपकी राशि के सप्तम भाव में रहेंगे। इससे वैवाहिक जीवन में परेशानी उत्पन्न हो सकती है। साझेदारी में बिजनेस करने वाले भी थोड़ा सतर्क रहें।

वृषभ राशि:- सूर्य गोचर कर वृषभ राशि वालों के षष्ठ भाव में रहेंगे। यह गोचर आपके लिए शुभ रहेगा और शत्रुओं पर विजय दिलाएगा। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को सम्मान और तरक्की मिल सकती है।

मिथुन राशि:- बात करें मिथुन राशि वालों की तो, आपकी राशि से पंचम भाव में रहकर सूर्य शिक्षा क्षेत्र के लिए शुभ संकेत दे रहे हैं। इस समय सृजनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और सफलता हासिल होगी।

कर्क राशि:- सूर्य गोचर कर आपकी राशि से चतुर्थ भाव में रहेंगे और सेहत से जुड़ी परेशानी उत्पन्न कर सकते हैं। इसलिए इस समय खान-पान का विशेष ध्यान रखें। साथ ही वाद-विवाद जैसे मामलों से थोड़ा बचकर रहें।

सिंह राशि:- सूर्य आपकी राशि के स्वामी कहलाते हैं। सूर्य का गोचर आपकी राशि से तृतीय भाव में हो रहा है। ऐसे में भाई-बहन के साथ संबंधों में मजबूती आएगी। हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि कड़वी बातों से रिश्तों में खटास भी आ सकती है।

Surya Gochar 2025 Zodiac Signs
Surya Gochar 2025 Zodiac Signs

कन्या राशि:- सूर्य का गोचर आपकी द्वितीय भाव में होगा, जिसका असर आर्थिक स्थिति पर पड़ सकता है। पिता के साथ बहस होने की संभावना है, इसलिए वाणी पर संयम रखें।

तुला राशि:- सूर्य आपकी राशि से लग्न भाव में गोचर करेंगे, जिससे आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। बेवजह थकान, काम में अधिक परेशानी और चिंता जैसी समस्या हो सकती है।

वृश्चिक राशि:- आपकी राशि से बारहवें भाव में गोचर कर सूर्य यात्रा के योग बना रहे हैं। लेकिन धन खर्च भी बढ़ सकता है। सेहत को लेकर भी खर्च बढ़ सकता है।

धनु राशि:- सूर्य का यह गोचर धनु राशि वाले जातकों के लिए शुभ संकेत दे रहा है। आपको कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे और आय में वृद्धि भी हो सकती है।

मकर राशि:- गोचर कर सूर्य आपकी राशि से द्वादश भाव में रहकर करियर के ग्राफ को ऊंचा करने में लाभकारी साबित होंगे। इस समय कोई नया प्रोजेक्ट हाथ भी लग सकता है।

कुंभ राशि:- सूर्य का यह गोचर कुंभ राशि वालों के मान-सम्मान को बढ़ाने वाला साबित होगा। इस समय भाग्य का साथ मिलेगा।

मीन राशि:- मीन राशि वालों का मानसिक तनाव बढ़ सकता है। सेहत पर भी ध्यान देने की जरूरत रहेगी। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें।

मेरा नाम पलक सिंह है। मैं एक महिला पत्रकार हूं। मैं पिछले पांच सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय हूं। मैं लाइव इंडिया और सिर्फ न्यूज जैसे संस्थानों में लेखन का काम कर चुकी हूं और वर्तमान में गृहलक्ष्मी से जुड़ी हुई हूं। मुझे...