Overview:बिग बॉस 19 की तान्या मित्तल जीत चुकी हैं 400 से भी ज्यादा अवार्ड, इस ब्यूटी पेजेंट की भी रही हैं विजेता
बिग बॉस 19 की तान्या मित्तल जीत चुकी हैं 400 से भी ज्यादा अवार्ड
Who is Tanya Mittal: टीवी के सबसे कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस की शुरुआत हो चुकी है और दर्शक इसे लेकर काफी एक्साइटेड हैं। बिग बॉस 19 में सोशल मीडिया के कई जाने मानें चेहरे देखने को मिलेंगे। इन्ही में से एक है तान्या मित्तल जो न सिर्फ एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर है बल्कि एक सक्सेसफुल बिजनेस वूमेन भी हैं। तान्या ने अपनी मेहनत से एक बड़ा मुकाम हासिल किया है और अब वे बिग बॉस के घर के अंदर एक नई पारी शुरू करने वाली हैं। तान्या अक्सर रील्स बनाती हैं और सोशल मीडिया पर उनका फैन बेस काफी मजबूत है। हाल ही में तान्या को लेकर एक कंट्रोवर्सी भर हुई थी।
आइए जानते हैं कौन है तान्या मित्तल और उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।
सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और बिजनेस वूमेन
तान्या मित्तल मध्य प्रदेश के ग्वालियर से हैं। वह एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर होने के साथ-साथ बिजनेस वूमेन भी है। तान्या ने अपनी मेहनत और लगन से बेहद कम उम्र में काफी शोहरत हासिल की है। एक सफल बिजनेस वूमेन होने के अलावा तान्या ने 2018 में मिस एशिया का भी खिताब जीता है। इसके अलावा देश की सबसे कम उम्र की युवा मिलेनियर बनने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। बताया जाता है की तान्या अपनी स्टूडेंट लाइफ में काफी चुप रहने वाली और शांत लड़की थीं।
तान्या मित्तल का बिजनेस
तान्या का हैंड मेड लव नाम से अपना एक ब्रांड है जिसके तहत वह हैंडबैग, हैंड कफ्स और साड़ी का बिजनेस करती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार अलग-अलग फील्ड से तान्या 400 से भी ज्यादा अवार्ड जीत चुकी हैं। कहा जाता है की तान्या के सक्सेसफुल बिजनेस के बारे में उनके परिवार को कुछ भी नहीं मालूम था। एक दिन जब एक जर्नलिस्ट उनके घर उनका इंटरव्यू लेने पहुंचा तब उनके परिवार वालों को उनके बिजनेस के बारे में पता चला।
यूपी टूरिज्म को करती हैं प्रमोट
तान्या मित्तल अक्सर वृंदावन से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। उन्होंने महाकुंभ में भी कई वीडियो बनाएं और शेयर किए थे। महाकुंभ के दौरान हुई भगदड़ में तान्या ने कई लोगों की मदद की थी और अपना दर्दनाक अनुभव भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था जिससे वह काफी लाइमलाइट में आ गई थीं।
तान्या को लेकर हुई थी कंट्रोवर्सी
दरअसल तान्या ने पहलगाम हमले पर विवादित बयान दिया था जिसे लेकर काफी कंट्रोवर्सी हुई थी। अब देखना यह है कि बिग बॉस में तान्या कैसा प्रदर्शन करती हैं। हालांकि उनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है, ऐसे में इसका पूरा फायदा उनको मिल सकता है।
