Lehenga Designs for Women: अगर आप किसी खास मौके पर पहनने के लिए लहंगा ढूंढ रही हैं, तो हम आपके लिए यहां डिजाइनर महिमा महाजन के माहिया कलेक्शन से लेटेस्ट लहंगा लाए हैं।
पर्पल लहंगा
लाइट पर्पल शेड का यह लहंगा बहुत खूबसूरत है। इस पर पिंक शेड में सुंदर फ्लोरल वर्क किया
गया है।
मस्टर्ड लहंगा
मस्टर्ड कलर का यह लहंगा हैंड एम्ब्रॉइडरी वर्क के साथ हल्दी या मेहंदी जैसे फंक्शन में
पहनने के लिए परफेक्ट है।
लाइट ब्लू लहंगा
हमारी नजरें इस लाइट ब्लू लहंगे के ब्लाउज से हट ही नहीं रही हैं। यह लहंगा गर्मी के मौसम के लिहाज से परफेक्ट है।
पिंक लहंगा

सीक्विन वर्क वाला यह पिंक लहंगा सुंदर और गॉॢजयस है। इसका ऑफ शोल्डर ब्लाउज इसे
परफेक्ट पार्टी वियर लुक दे रहा है।
बॉटल ग्रीन लहंगा
बॉटल ग्रीन लहंगा सावन में पहनने के लिए सही है। इस पर बड़े साइज में फ्लोरल प्रिन्ट और
एम्ब्रॉइडरी वर्क है।
ग्रे लहंगा
ग्रे कलर का यह लहंगा हैंड वर्क और मिरर वर्क के साथ है, जिसे आप दिन में भी पहन सकती
हैं। इसका इन्फिनिटी ब्लाउज शानदार है।
ऑरेंज लहंगा
यह ऑरेंज लहंगा अपने ब्राइट कलर की वजह से किसी पर भी सूट कर जाएगा। इसके साथ
मैचिंग ब्लाउज और दुपट्टा है।
डार्क ग्रीन लहंगा

फ्लोरल वर्क वाला यह डार्क ग्रीन लहंगा अपने स्टाइलिश ब्लाउज की वजह से
खास है। इसका ब्लाउज ग्लैमरस लुक दे रहा है।
रेड लहंगा
गोल्डन जरी वर्क और मिरर वर्क वाला यह रेड लहंगा नई दुल्हन पर सूट करेगा। यह बेहद
जहीन और उतना ही खूबसूरत भी है।

अनियन पिंक लहंगा
सीक्विन वर्क के साथ यह अनियन पिंक लहंगा दिन की गर्मी में भी पहना जा सकता है। यूं भी इस
तरह के कलर वाले लहंगे अभी ट्रेंड में हैं।
