'गुम है किसी के प्यार में' फ़ेम आएशा सिंह के 7 ब्राइडल लुक्स हैं कमाल,आप भी लें आईडिया: Ayesha Bridal Looks
Ayesha Bridal Looks

Ayesha Bridal Looks: स्टार प्लस पर आने वाला धारावाहिक “गुम है किसी के प्यार में” लगातार टीआरपी चार्ट लिस्ट में टॉप पर बना हुआ है। इसका कारण फिलहाल डॉ सई जोशी और डॉ सत्या अधिकारी की शादी के सीन्स हैं। डॉक्टर सई जोशी की इस धारावाहिक में दोबारा शादी हुई है और उनका पर्पल ब्राइडल लुक वायरल हो चुका है। इससे पहले भी डॉक्टर सई जोशी कई बार ब्राइडल लुक में नजर आ चुकी है और उनका हर ब्राइडल लुक एक से बढ़कर एक खूबसूरत है। तो फिर देर किस बात की आइए नजर डालते हैं सई जोशी यानी कि आएशा सिंह के ब्राइडल लुक्स पर, जिन्हें कोई भी दुल्हन अपना सकती है। 

पर्पल दुल्हन 

Purple Lehenga

आएशा सिंह के कैरेक्टर डॉक्टर सई जोशी ने धारावाहिक “गुम है किसी के प्यार में” की लेटेस्ट शादी में इस पर्पल लुक को अपनाया था। कोई भी दुल्हन रेड या पिंक जैसे रंग अपनी शादी के समय पहनती है लेकिन आएशा सिंह को यहां पर्पल कलर की नौवारी साड़ी पहनाई गई थी, जो बहुत डिफरेंट दिख रही थी। मराठी नेकलेस के साथ हाथ में पहनी गई हरी और गोल्ड चूड़ियां और माथे पर पहना गया पटवासी आएशा सिंह के इस लुक को परफेक्ट बना रहा है। 

मस्टर्ड ब्राउन लहंगा 

Mustard Brown Lehenga
Mustard Brown Lehenga

आएशा सिंह ने यहां मस्टर्ड और ब्राउन शेड का लहंगा पहना है, जो बेहद खूबसूरत दिख रहा है। इस लहंगे की खासियत इस पर किया गया बीड वर्क और दुपट्टा है। इसके साथ आएशा सिंह ने डीप प्लंजिंग नेकलाइन वाला ब्लाउज पहना है, जो इस लुक को सेक्सी भी बना रहा है। आएशा सिंह की जूलरी भी यहां बहुत खास है, जिसमें राजस्थानी टच दिया गया है। माथा पट्टी से लेकर चोकर इंस्पायर्ड हार और हाथ में पहनी गई चूड़ियां भी बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं।  

मराठी मुलगी 

Marathi mulgi look
Marathi mulgi look

आएशा का यह मराठी मुलगी वाला अवतार जबरदस्त लग रहा है। यह किसी भी मराठी दुल्हन के लिए एक परफेक्ट लुक है, जिसे शादी के समय तो कैरी किया ही जा सकता है उसके अलावा भी इस लुक को अपनाना बहुत आसान है।  इस लुक के लिए आएशा ने नौवारी साड़ी पहनी है और परंपरागत महाराष्ट्रीयन जूलरी को कैरी किया है। परंपरागत जूलरी में यहां बड़ा हार, मंगलसूत्र, चोकर इंस्पायर्ड नेकलेस, कान में झुमके और मराठी नथ शामिल है।  सिर्फ यही नहीं, आएशा का हेयर स्टाइल भी यहां देखने लायक है जो बीच मांग करने के बाद जूड़ा बनाया हुआ है। 

ऑरेंज ग्रीन दुल्हन 

धारावाहिक के प्रमोशन के लिए आएशा सिंह ने इस ऑरेंज ग्रीन ब्राइडल लुक को अपनाया था। यह ऑरेंज कलर की एक नौवारी साड़ी है, जिसका पल्लू ग्रीन कलर का और बॉर्डर भी ग्रीन कलर का था। इसके साथ आएशा ने मैचिंग ग्रीन कलर का ब्लाउज पहना था और गोल्ड की टिपिकल महाराष्ट्रीयन जूलरी के साथ आएशा का लुक बेहद खूबसूरत लग रहा था। इस वीडियो में आएशा की जूलरी खास है। इस लुक में आएशा सिंह बेहद खूबसूरत लग रही है और किसी भी नई दुल्हन के लिए यह लुक परफेक्ट भी है। 

मॉव दुल्हन

AYESHA SINGH

आएशा सिंह का यह लुक बेहद खूबसूरत है, जिसमें उन्होंने मॉव कलर का लहंगा पहना है। इस लहंगे पर सिल्वर वर्क किया गया है, जो इसे मॉडर्न लुक दे रहा है। चंकी पोलकी जूलरी आएशा के इस मॉव ब्राइडल लुक को कंप्लीट कर रही है। यह परंपरागत नहीं बल्कि आधुनिक दुल्हन का एक लुक है, जिसे रिसेप्शन के लिए कैरी किया जा सकता है। लाइट मेकअप के साथअ आएशा इस लुक में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। 

फिरोजी दुल्हन 

AYESHA SINGH

आपको यह लहंगा कहीं भी किसी भी लोकल मार्केट में आसानी से मिल जाएगा। इस फिरोजी कलर के लहंगे पर सीक्विन वर्क किया हुआ है, जो इस लहंगा को खूबसूरत बना रहा है। इस लहंगे का ब्लाउज़ भी डीप स्क्वायर नेक में है, जो बहुत सिम्पल  लेकिन खूबसूरत है। इस लुक को खूबसूरत बनाने के लिए आएशा ने पिंक और गोल्डन कलर की जूलरी पहनी है, जो जो कंट्रास्ट लुक दे रही है। सिर्फ यही नहीं, आएशा ने इस लहंगे के साथ पिंक और ग्रीन कलर की चूड़ियां पहनी हैं जो डिफरेंट दिख तो रही हैं लेकिन प्यारी भी लग रही हैं। माथे पर मांग टीका वाली माथापट्टी आएशा के इस लुक को कंप्लीट कर रही है। 

वर्किंग ब्राइडल लुक 

AYESHA SINGH

शादी के बाद यदि नई दुल्हन को ऑफिस ज्वाइन करना हो तो उसके लिए सई जोशी का यह लुक एकदम सही है। यहां आएशा सिंह ने प्लेन ब्लू कलर की साड़ी पहनी है, जिसके बॉर्डर पर सीक्विन वर्क किया गया है। साड़ी के साथ आएशा  सिंह का हॉल्टर नेक वाला मिरर वर्क ब्लाउज बहुत सुंदर लग रहा है। मराठी मंगलसूत्र और कान में पर्ल स्टड्स आएशा के इस लुक को सिम्पल और सोबर बना रहे हैं। माथे पर छोटी बिंदी, आधे बंधे बाल और हाथ में हरी चूड़ियां नाव विवाहित का लुक देने में कामयाब रही हैं।  

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...