Gauri Khan Parenting Tips
Karan Wants Parenting Tips From Gauri

Karan Wants Parenting Tips From Gauri(Gauri Khan Parenting:) : बॉलीवुड के पॉपुलर फिल्ममेकर करण जौहर अपनी फिल्मों के साथ-साथ अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ के चलते भी चर्चा में बने रहते हैं। ऐसे में हाल ही करण जौहर एक इंटरव्यू में अपनी भावनाओं को साझा करते नजर आए हैं। जो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू में करण जौहर बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के बच्चों आर्यन खान और सुहाना खान की जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं। और करण जौहर ने यहां तक कहा है, कि वे चाहते हैं कि उनके बच्चे रूही और यश भी सुहाना और आर्यन की तरह आत्मनिर्भर और संस्कारी व्यक्तित्व वाले बने। इसके अलावा करण जौहर ने गौरी खान की भी जमकर तारीफ की और कहा कि “मैं गौरी से पेरेंटिंग टिप्स लेना चाहता हूं”।

रूही और यश की परवरिश के लिए गौरी खान से पेरेंटिंग टिप्स लेना चाहते हैं, करण

फिल्ममेकर करण जौहर हाल ही एक इंटरव्यू में बात करते हुए शाहरुख खान और गौरी खान के बच्चों सुहाना खान और आर्यन खान की जमकर तारीफ करते नजर आए हैं। जिसमें वे कहते हैं, कि मैं जब भी आर्यन और सुहाना को देखता हूं। तो मुझे एक अनोखी खुशी महसूस होती है। इसके अलावा करण जौहर ने कहा – मैं जब भी आर्यन और सुहाना को देखता हूं। तब मेरा दिल गर्व और खुशी से भर जाता है। और मैं बस यही सोचता हूं कि “मेरे बच्चे यश और रूही भी बड़े होकर आर्यन और सुहाना जैसे ही बने”।

यश और रूही को स्ट्रांग और नेकदिल बनाना चाहते हैं, करण जौहर

फिल्म मेकर करण जौहर शाहरुख खान और गौरी के बच्चों सुहाना और आर्यन को ‘स्ट्रांग और नेक दिल इंसान’ मानते हैं। जिसके बाद उन्होंने कहा कि दोनों भाई बहन बहुत संस्कारी, मेहनती और समझदार हैं। और आजकल बच्चों में ऐसी परवरिश मिलने काफी मुश्किल हैं।

इसके बाद करण जौहर कहते हैं, आर्यन और सुहाना जानते हैं। कि वह शाहरुख खान के बच्चे हैं उन्हें सब कुछ आसानी से मिल सकता है। लेकिन उन्होंने इसके बाद भी कभी इसका फायदा नहीं उठाया है। शाहरुख उन्हें सब कुछ आसानी से दे सकते हैं, लेकिन उसके बावजूद वे अपनी मेहनत से अपनी पहचान बनाने में लगे हुए हैं।

आर्यन और सुहाना के लिए गौरी खान की परवरिश को श्रेय देते हैं, करण

सुहाना और आर्यन खान की तारीफ करने के बाद करण जौहर कहते हैं, उन दोनों की परवरिश का श्रेय गौरी खान को जाता है। मैं खुद गौरी खान से कई पेरेंटिंग टिप्स लेता हूं। क्योंकि गौरी के लॉजिक मुझे कई बार एकदम चौंका देते हैं। इसीलिए मैं हमेशा अपनी बच्चों की परवरिश गौरी खान की तरह करना चाहता हूं।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...