Samantha Ruth Prabhu got her ex-husband Naga Chaitanya tattoo removed is she really having an affair with Raj Nidimoru
Samantha Ruth Prabhu got her ex-husband Naga Chaitanya tattoo removed is she really having an affair with Raj Nidimoru

Overview: सामंथा रुथ प्रभु ने हटवाया एक्स हसबैंड नागा चैतन्य का टैटू

अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने अपने एक्स-हसबैंड नागा चैतन्य से जुड़ा 'YMC' टैटू हटवा लिया है, जिससे उनके फैन्स हैरान हैं। वहीं, राज निदिमोरू के साथ उनके लिव-इन रिलेशनशिप की खबरें सामने आई थीं, लेकिन सामंथा की टीम ने इन अफवाहों को गलत बताया है।

Samantha Removed Tattoo: सामंथा रूथ प्रभु और नागा चैतन्य की प्रेम कहानी 2010 में उनकी पहली फिल्म ‘ये माया चेसावे (YMC)’ से शुरू हुई थी। कुछ ही सालों बाद ये जोड़ी साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर सेलिब्रिटी कपल्स में से एक बन गई। साल 2017 में, उन्होंने हिंदू और ईसाई दोनों रीति-रिवाजों के साथ एक ग्रैंड, लेकिन प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर ली। हालांकि, उनकी ये फेयरी टेल जैसी लव स्टोरी 2021 में खत्म हो गई, जब इस कपल ने शादी के करीब चार साल बाद अलग होने की अनाउंसमेंट की। 

सामंथा के टैटूज और YMC का कनेक्शन

अपने रिश्ते के दौरान, सामंथा ने नागा चैतन्य और उनके साथ के सफर को ट्रिब्यूट देने के लिए तीन टैटू बनवाए थे। इनमें से सबसे खास था उनकी पीठ के ऊपरी हिस्से पर बना “YMC” टैटू, जो उस फिल्म ‘ये माया चेसावे’ को ट्रिब्यूट था जहां से उनकी लव स्टोरी शुरू हुई थी। 

क्या सामंथा ने हटवाया ‘YMC’ टैटू?

अब तलाक के चार साल बाद, फैन्स ये गेस कर रहे हैं कि एक्ट्रेस सामंथा ने अपना टैटू हटवा लिया है। सामंथा ने हाल ही में एक नया इंस्टाग्राम वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एक डीप-कट बरगंडी ड्रेस पहने दिख रही हैं और एक ग्लास स्क्रीन पर “नथिंग टू हाइड” लिख रही हैं। लेकिन खास बात ये है कि YMC टैटू अब उनकी पीठ पर दिखाई नहीं दे रहा है, जिससे फैन्स को ये हैरानी हो रही है कि क्या उन्होंने इसे हटवाने का फैसला कर लिया है। 

सामंथा के टैटू और राज निदिमोरू से रिश्ते पर अटकलें

वीडियो के रिलीज होने के बाद अटकलों का दौर शुरू हो गया। एक यूजर ने कमेंट किया, “सामंथा ने अपना YMC टैटू हटवा दिया है।” दूसरे ने कहा, “यह एड के लिए फाउंडेशन से ढका हुआ है।” तीसरे ने लिखा, “एक पल के लिए मुझे लगा कि यह किसी और चीज के बारे में है।”

सोभिता धुलिपाला से शादी कर चुके हैं नागा चैतन्य

नागा चैतन्य अब एक्ट्रेस सोभिता धुलिपाला से शादी कर चुके हैं, वहीं सामंथा का नाम राज एंड डीके फेम फिल्म मेकर राज निदिमोरू से जोड़ा जा रहा है। हाल ही में आई खबरों में यह भी कहा गया था कि सामंथा और राज एक साथ रहने पर विचार कर रहे हैं। यानी कि दोनों लिव-इन में रहने वाले हैं। पिंकविला के एक सोर्स ने बताया, “वे प्रॉपर्टी की तलाश कर रहे हैं… राज ने ऑफिशियली 2022 में श्यामाली को तलाक दे दिया और फिल्म ‘सिटाडेल’ के दौरान सामंथा से उन्हें प्यार हो गया।”

राज की नहीं है कोई बेटी 

सोर्स ने यह भी क्लियर किया कि कुछ मीडिया दावों के विपरीत, राज की कोई बेटी नहीं है। जिस बच्ची के साथ उन्हें देखा गया था, वह दरअसल उनकी क्रिएटिव पार्टनर कृष्णा डीके की बेटी थी। रिलेशनशिप की अफवाहों के बारे में सामंथा की टीम ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि राज के साथ उनके रहने की खबरें झूठी हैं। न तो सामंथा और न ही राज ने ऑफिशियली डेटिंग की अटकलों पर कोई कमेंट किया है।

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...