Samantha Ruth Prabhu Flaunts Giant WEDDING Ring, Stuns In A Red Saree As She Marries Raj Nidimoru, Drops FIRST PICS; Netizens React

Summary: सामंथा रुथ प्रभु बनी दूसरी बार दुल्हन, राज निदिमोरु से की गुपचुप शादी

साउथ की मशहूर अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपने निजी जीवन को लेकर चर्चा में हैं। खबरें हैं कि उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड और ‘द फैमिली मैन’ के डायरेक्टर राज निदिमोरु से गुपचुप शादी कर ली है।

Samantha and Raj Nidimoru Wedding: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब वह अपने दूसरी शादी को लेकर खबरों में हैं। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से खबरें आ रही थी कि सामंथा और राज जल्द ही शादी करने वाले हैं और अब कपल ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें शेयर करके फैंस को बहुत बड़ा सरप्राइज दे दिया है। हालांकि कपल पिछले काफ़ी दिनों से अपनी शादी की खबरों को छुपाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन मीडिया पोर्टलों पर दावे ज़रूर किए जा रहे थे कि शादी 1 दिसंबर को होने वाली है। तो चलिए, जानते हैं इस बारे में।

दरअसल, सोमवार की सुबह साउथ सिनेमा से एक खूबसूरत सरप्राइज सामने आया, जब सामंथा रुथप्रभू ने अपनी जीवन यात्रा का नया अध्याय शुरू करने का एलान किया। ‘द फैमिली मैन’ के प्रोड्यूसर-डायरेक्टर राज निदिमोरू संग उनकी शादी कोयम्बटूर के ईशा योग सेंटर के लिंग भैरवी मंदिर में प्राचीन योगिक परंपरा के तहत संपन्न हुई और इस पवित्र समारोह की पहली झलक खुद सामंथा ने शेयर की। उन्होंने तस्वीरों के साथ बस एक सादा, लेकिन गहरा संदेश लिखा, ‘01.12.2025।’ शादी में 30 मेहमान थे और सामंथा ने लाल रंग की साड़ी पहनी थी जबकि राज आइवरी आउटफिट में नजर आए ।

इससे पहले शादी के खबरों के बीच, राज निदिमोरु की पूर्व पत्नी श्यामाली डे की एक पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई है। रविवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा,”हताश लोग हताश करने वाले काम करते हैं।” – माइकल ब्रूक्स कई लोगों का मानना है कि यह पोस्ट सामंथा और राज की शादी की खबरों के बाद की प्रतिक्रिया हो सकती है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चा भी तेज हो गई है।

जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि समांथा रूथ प्रभु की पहली शादी नागा चैतन्य के साथ हुई थी। उनकी ये शादी भी चल नहीं पाई थी। 2021 में दोनों ने तलाक ले लिया था। इसके बाद से दोनों अपनी-अपनी लाइफ में मूवऑन कर गए थे। नागा चैतन्य ने भी दूसरी शादी कर ली है  उन्होंने एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला संग शादी की है। वहीं सामंथा पहली बार राज निदिमोरु से ‘द फैमिली मैन’ के सेट पर मिली थीं। तलाक के बाद सामंथा और राज के बीच नजदीकियां बढ़ीं। अफवाहें हैं कि इसी कारण राज और श्यामाली अलग हो गए। कपल ने कभी भी अपने प्यार के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया, लेकिन उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती रहती थीं, जो उनकी प्रेम कहानी पर मुहर लगाती थीं।

सामंथा फिलहाल ब्रेक पर हैं। वहीं, राज निदिमोरु हाल ही में रिलीज हुई ‘द फैमिली मैन’ सीजन 3 की सफलता से खुश हैं। खबर है कि यह जोड़ी नेटफ्लिक्स पर आने वाली हॉरर-थ्रिलर सीरीज ‘रक्त ब्रह्मांड’ में भी साथ नजर आएगी।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...