Overview: इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय अंडर 19 टीम का ऐलान
Indian Under 19 Team Announced for England Tour: इंग्लैंड दौरे के लिए हाल ही में भारत की अंडर-19 टीम का ऐलान किया जा चुका है। बता दें कि BCCI ने गुरुवार को 16 मेंबर्स स्क्वॉड की घोषणा की है। भारतीय टीम 24 जून से 23 जुलाई तक इस दौरे पर वॉर्म-अप, पांच वनडे और दो मल्टी-डे मैच खेलने वाली है। सबसे खास बता है कि इस टूर पर 17 साल के आयुष म्हात्रे को टीम की कमान सौंपी गई है।
Team India U19 Selection: इंग्लैंड दौरे के लिए हाल ही में भारत की अंडर-19 टीम का ऐलान किया जा चुका है। बता दें कि BCCI ने गुरुवार को 16 मेंबर्स स्क्वॉड की घोषणा की है। भारतीय टीम 24 जून से 23 जुलाई तक इस दौरे पर वॉर्म-अप, पांच वनडे और दो मल्टी-डे मैच खेलने वाली है। सबसे खास बता है कि इस टूर पर 17 साल के आयुष म्हात्रे को टीम की कमान सौंपी गई है।
17 वर्षीय आयुष म्हात्रे भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे। इससे पहले उन्होंने मुंबई के साथ और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ शानदार फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था। वहीं, बिहार के 14 वर्षीय और राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी 16 सदस्यीय टीम का हिस्सा हैं।
कितने मैच खेले जाएंगे
🚨 𝗡𝗘𝗪𝗦 🚨
— BCCI (@BCCI) May 22, 2025
India U19 squad for Tour of England announced.
Details 🔽
इस दौरे में भारत अंडर-19 टीम इंग्लैंड अंडर-19 टीम के साथ 50 ओवर का प्रैक्टिस मैच, पांच मैचों की यूथ वन डे सीरीज और दो मल्टी डे मैच खेलेगी। इस टूर पर मुंबई के विकेटकीपर अभिज्ञान कुंडू उप-कप्तान की भूमिक में नजर आने वाले हैं।
टीम में शामिल हैं ये क्रिकेटर्स
पंजाब के विहान मल्होत्रा भी इसका हिस्सा बनेंगे। जिन्होंने पहले वैभव सूर्यवंशी के साथ बल्लेबाजी की शुरुआत की थी। भारत अंडर-19 का प्रतिनिधित्व करने वाले अन्य खिलाड़ियों में सौराष्ट्र के विकेटकीपर-बल्लेबाज हरवंश पंगालिया, बंगाल के तेज गेंदबाज युधाजीत गुहा, केरल के लेग स्पिनर मोहम्मद एनान और पंजाब के ऑफ स्पिनर अनमोलजीत सिंह शामिल हैं। ये सभी युवा क्रिकेटर्स अपनी गेमिंग का बल दिखाने वाले हैं।
ये युवा क्रिकेटर्स भी होंगे टीम का हिस्सा
ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ दो यूथ टेस्ट मैचों में एनान सबसे ज्यादा विकेट (16) लेने वाले गेंदबाज थे, जबकि अनमोलजीत (9) दूसरे नंबर पर थे। पंगालिया ने उस सीरीज में भी शतक (117) लगाया था। गुजरात के ऑलराउंडर खिलान पटेल, जो कूच बिहार ट्रॉफी – घरेलू अंडर-19 चार दिवसीय टूर्नामेंट – में अपनी बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाजी और बल्लेबाजी के दम पर प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे थे, उन्हें भी टीम में शामिल किया गया है। टीम में मौल्यराजसिंह चावड़ा, राहुल कुमार, आरएस अम्बरीश, कनिष्क चौहान, हेनिल पटेल, प्रणव राघवेंद्र और आदित्य राणा शामिल हैं।
स्टैंडबाय खिलाड़ियों की लिस्ट
स्टैंडबाय खिलाड़ियों में नमन पुष्पक, डी दीपेश, वेदांत त्रिवेदी, विकल्प तिवारी और विकेटकीपर अलंकृत रापोल शामिल हैं। टीम का चयन जूनियर क्रिकेट समिति द्वारा किया गया, जिसका नेतृत्व वर्तमान में तिलक नायडू कर रहे हैं। भारत अंडर-19 टीम का प्रैक्टिस मैच 24 जून को लॉफबोरो यूनिवर्सिटी में खेला जाएगा। पांच मैचों की युवा वनडे सीरीज 27 जून से 7 जुलाई के बीच होव, नॉर्थम्प्टन और वॉर्सेस्टर में खेली जाएगी। पहला बहु-दिवसीय मुकाबला 15 जुलाई को बेकेनहैम में शुरू होगा और दूसरा बहु-दिवसीय मुकाबला 20 जुलाई से चेम्सफोर्ड में खेला जाएगा।
