Know about Thylane Blondeau
Know about Thylane Blondeau

Know about Thylane Blondeau: हर किसी की चाहत होती है कि वो मॉडल बने। फिर चाहें वो लड़का हो या लड़की। लोग इसके लिए बचपने से ही शरुआत कर देते हैं, तब जाकर वो लोग युवा अवस्था में कामयाबी हासिल कर पाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि 6 साल की एक बच्ची ने बड़ी से बड़ी मॉडल को पीछे छोड़ दिया है। उसकी क्यूटनेस और नीली आंखों का हर कोई दीवाना हो रहा है। इस लड़की को ‘दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की’ कहा जा रहा है। सोशल मीडिया पर इस लड़की की फोटो की खूब चर्चा हो रही है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर इतनी खूबसूरत लड़की कौन है और इतनी कम उम्र में उसने ये सब कैसे हासिल कर लिया है।

दरअसल, इस खूबसूरत लड़की का नाम थायलेन ब्लोन्डौ है। इनका स्टारडम बेहद कम ऐज में ही शुरू हो गया था। सिर्फ 6 साल की उम्र में उन्हें ” दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की का टाइटल मिला था।

This is the most beautiful woman in the world
This is the most beautiful woman in the world

अब 18 साल बाद यानी 24 की उम्र में आज वह एक सफल मॉडल और बिजनेसवुमेन बन चुकी हैं। अपने शानदार लुक और बेहतरीन फैशन सेंस की वजह से फैशन वर्ल्ड में छाई हुईं हैं। मॉडलिंग के अलावा उन्होंने अपना खुद का कपड़ों का ब्रांड और ब्यूटी प्रोडक्ट्स की कंपनी भी शुरू की है। इसके अलावा मिउ मिउ, वर्साचे, राल्फ लॉरेन, डोल्से और गब्बाना और लोरियल पेरिसजैसे ब्रांड्स के लिए उन्होंने मॉडलिंग की। उनका फोकस अब खुद की ब्रांड वैल्यू बनाने पर है। लाखों फॉलोअर्स के साथ वो सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं, जिससे उनका ब्रांड भी तेजी से ग्रो कर रहा है।

थायलेन ब्लोन्डौ का मॉडलिंग करियर सिर्फ तीन साल की उम्र में शुरू हुआ था। फैशन डिजाइनर जीन पॉल गॉल्टियर ने उन्हें चुना था। वह थायलेन की नीली आंखों, सुनहरे बाल और होंठों से बहुत प्रभावित थे। एक साल बाद थाइलन ने पहली बार रैंप वॉक किया।

Thylane started her career at such a young age
Thylane started her career at such a young age

छह साल की उम्र में उन्हें दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की का खिताब मिला। इसके बाद भी उन्होंने फैशन इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए कड़ी मेहनत की। 10 साल की उम्र तक वह वोग पेरिस के कवर पर आने वाली सबसे कम उम्र की मॉडल बन गईं।

बता दें, थायलेन ब्लोन्डौ फ्रांसीसी मॉडल हैं। कारोबार जगत में भी उन्‍होंने धमाकेदार एंट्री की है। उन्होंने अपनी खुद की क्‍लोदिंग लाइन शुरू की है। इसका नाम है- हैवन मे क्‍लोदिंग। उनका कारोबारी तेजी से बढ़ रहा है।

Made a new identity in the business world
Made a new identity in the business world

उन्होंने मियू मियू, वर्साचे, राल्फ लॉरेन, डोल्से एंड गब्बाना और एल’ओरियल पेरिस जैसे बड़े फैशन हाउस के साथ काम किया। इन पार्टनरशिप ने उन्हें दुनिया की टॉप मॉडल्स में शामिल कर दिया।

बचपन में लोग थायलेन ब्लोन्डौ की खूबसूरती की तारीफ करते थे। लेकिन, वह इन बातों पर ध्यान नहीं देती थीं। उन्हें लगता था कि वह एक आम लड़की हैं। 2021 में उन्हें ओवेरियन सिस्ट की समस्या हुई। इस वजह से उन्हें कई सर्जरी करवानी पड़ीं।

Thylane faced this problem
Thylane faced this problem

एक सिस्ट उनके पेट में फट गया था। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल जाना पड़ा। इस अनुभव से उन्होंने सीखा कि अपनी सेहत का ख्याल रखना कितना जरूरी है। उन्होंने अपने फैंस को सलाह दी कि वे अपनी सेहत को लेकर हमेशा सतर्क रहें।

मेरा नाम नमिता दीक्षित है। मैं एक पत्रकार हूँ और मुझे कंटेंट राइटिंग में 3 साल का अनुभव है। मुझे एंकरिंग का भी कुछ अनुभव है। वैसे तो मैं हर विषय पर कंटेंट लिख सकती हूँ लेकिन मुझे बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल के बारे में लिखना ज़्यादा पसंद...