Kapoor Family Blue Eyes
Kapoor Family Blue Eyes

क्या हैं करिश्मा, तैमूर, राहा की नीली आंखों का राज? जानें कहां से मिले हैं कपूर खानदान को ये जीन्स

हिंदी सिनेमा में कपूर खानदान के लोगों ने अपनी एक्टिंग से लंबे समय तक फिल्मों में राज किया है और अभी भी कपूर खानदान के कई सदस्य फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। साथ ही कपूर खानदान के कई सदस्य अपनी खूबसूरती को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं। वहीं कपूर खानदान के लोगों के पास एक्टिंग के अलावा एक ऐसी चीज भी है, जो लोगों को अपनी ओर काफी आकर्षित करती है और वो है नीली आंखें।

Kapoor Family Blue Eyes: हिंदी सिनेमा में कपूर खानदान के लोगों ने अपनी एक्टिंग से लंबे समय तक फिल्मों में राज किया है और अभी भी कपूर खानदान के कई सदस्य फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। साथ ही कपूर खानदान के कई सदस्य अपनी खूबसूरती को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं। वहीं कपूर खानदान के लोगों के पास एक्टिंग के अलावा एक ऐसी चीज भी है, जो लोगों को अपनी ओर काफी आकर्षित करती है और वो है नीली आंखें। कपूर फैमिली के कई लोगों की आंखें नीली हैं, जो उन्हें और भी ज्यादा खूबसूरत बनाती हैं। कपूर खानदान के ये दो बच्चे तैमूर और राहा अक्सर ही अपने क्यूटनेस और स्टाइल के लिए सुर्खियों में रहते हैं। इन दोनों बच्चों की आंखें भी नीली ही हैं।

Kapoor Family Blue Eyes
secret of the blue eyes of the Kapoor family

दरअसल, पृथ्वीराज कपूर ने साल 1923 में रामसरनी मेहता से शादी रचाई थी, जिनकी आंखें नीली थी। यहीं ये नीली आंखों की विरासत आगे बढ़ी। शादी से पृथ्वीराज कपूर को छह बच्चे राज कपूर, शम्मी कपूर, शशि कपूर, उर्मिला साई कपूर, नंदी कपूर और देवी कपूर हुए। पृथ्वीराज कपूर का 65 साल की उम्र में ही निधन हो गया था, जिसके बाद उनके बच्चे और फिर उनके पोते उनकी विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। शम्मी कपूर के बेटे आदित्य राज कपूर को पिता की तरह शोहरत नहीं मिली। शशि कपूर के बच्चे करण, कुणाल और संजना भी सिनेमा में आगे नहीं बढ़ सके।

करिश्मा की आंखें उनके स्टार दादा राज कपूर की तरह नीली हैं। करीना की बुआ की भी आंखें नीली हैं, लेकिन ऋषि कपूर के दोनों बच्चे रिद्धिमा कपूर और रणबीर कपूर की आंखें साधारण हैं।

blue eyes
Karisma – Raj Kapoor’s blue eyes

करिश्मा जब पैदा हुई थी तो उन्हें देखने के लिए दादा राज कपूर ने तभी देखने की शर्त रखी थी अगर उनकी आंखें नीली होंगी तो, ऐसे में जब लोगों ने उन्हें बताया कि उनकी आंखें नीली है तो वो बेहद खुश हो गए और करिश्मा उनकी चहेती पोती हो गई।

पृथ्वीराज कपूर ने हिंदी सिनेमा में कपूर खानदान की नींव रखी थी, जो आज भी बरकरार है। पृथ्वीराज कपूर के बाद उनके तीनों बेटे राज कपूर, शम्मी कपूर और शशि कपूर ने एक्टिंग का जिम्मा संभाला था और तीनों ही स्टार रहे, लेकिन अभिनय की दुनिया में राज कपूर की ही पीढ़ी आगे निकल पाई। शम्मी कपूर और शशि कपूर के बच्चे सिनेमा में मुकाम हासिल करने में नाकामयाब रहे।

Taimur and Raha
Taimur and Raha

तैमूर और राहा नीली आंखों वाले स्टार किड्स हैं और अपनी खूबसूरत आंखों की वजह से अक्सर सुर्खियों रहते हैं। इन दोनों की नीली आंखों का संबंध कपूर खानदान की विरासत से है। तैमूर अली खान, सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे है, वहीं, राहा रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी हैं। करीना कपूर, रणधीर कपूर की बेटी और राज कपूर की पोती हैं। वहीं रणबीर कपूर ,ऋषि कपूर के बेटे और राज कपूर के पोते हैं। राज कपूर की आंखें नीली होने की वजह से करीना कपूर और रणबीर कपूर के बच्चों में भी यह अनुवांशिक गुण आया है जिसकी वजह से इन दोनों स्टार किड्स की आंखें नीली हैं।

मेरा नाम नमिता दीक्षित है। मैं एक पत्रकार हूँ और मुझे कंटेंट राइटिंग में 3 साल का अनुभव है। मुझे एंकरिंग का भी कुछ अनुभव है। वैसे तो मैं हर विषय पर कंटेंट लिख सकती हूँ लेकिन मुझे बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल के बारे में लिखना ज़्यादा पसंद...