Homemade Jam for Kids: बाजार में मिलने वाले मिक्स फ्रूट जैम का स्वाद यक़ीनन बच्चों के साथ बड़ों को भी बहुत पसंद आता है। तो चलिए आज घर पर तैयार करते काले अंगूर का जैम, ये जैम सिर्फ तीन से चार सामग्री से बन कर तैयार होगा और खाने में तो बेहद स्वादिष्ट लगेगा। घर में बने जैम में ताजे और प्राकृतिक सामग्री का ही इस्तेमाल किया जाता है, जबकि बाजार में मिलने वाले जैम में हमेशा आर्टिफिशियल रंग और फ्लेवर इस्तेमाल होते हैं। घर के जैम में आप अपनी पसंद के अनुसार चीनी, गुड़ या अपनी पसंद का कोई और नेचुरल स्वीटनर भी डाल सकते हैं और इसकी मात्रा भी आप अपनी पसंद के अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं, जिससे यह आपके स्वास्थ्य के लिए बेहतर होता है। घर के बने जैम में किसी भी तरह का सिंथेटिक स्वाद नहीं होता है।

काले अंगूर का जैम पूरी तरह से फल के प्राकृतिक स्वाद से भरपूर होता है, और इसमें अंगूर के सभी पोषक तत्व जैसे विटामिन C, एंटीऑक्सिडेंट्स और फाइबर भी पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं।

500 ग्राम  काले अंगूर

Homemade Jam for Kids
Rich in vitamin C

300  ग्राम चीनी पाउडर / गुड़ पाउडर

एक चौथाई चम्मच अगर अगर पाउडर

1 चम्मच नींबू का रस

Yummy black grape jam

सारे अंगूर गुच्छे से निकाल एक बड़ी छलनी में रखें और ढेर सारे पानी से अच्छी तरह चिपचिपापन निकलने तक धोएं। धोने के बाद अगर कोई अंगूर पिचका हुआ या ख़राब है तो उसे निकाल कर अलग कर लें। अब एक गहरे बर्तन में ठंडा पानी डालें और उसमें थोड़ा नमक मिला लें, अब अंगूर 15-20 मिनट के लिए इस पानी में भिगो कर रख दें। अंगूर में काफी सारे पेस्टिसाइड का इस्तेमाल किया जाता है, इसलिए इसे नमक के पानी में डाल कर काफी हद तक साफ़ किया जा सकता है।

नमक के पानी में भिगोए हुए अंगूर को सादे पानी से दो से तीन बार धो लें।

अब एक सूती कपडे के ऊपर रख कर इन्हें हल्का सूख जाने दें।

एक भारी तले वाले पतीले में अंगूर और साथ में चीनी पाउडर या गुड़ पाउडर (जो भी आप इस्तेमाल कर रहे हैं) मिक्स कर के इसमें थोड़ा सा पानी डाल कर गैस माध्यम आंच पर कर दें।

इसे ढक कर अच्छी तरह घुल जाने तक पकाएं।

पकने के बाद गैस बन कर दें, और इस मिश्रण में अगर अगर पाउडर मिला दें। इसका इस्तेमाल जैम को अच्छी तरह ज़माने के लिए किया जाता है।

अब इस मिक्सचर को छलनी से अच्छी तरह छान लें और साथ में ऊपर से नींबू का रस मिला दें।

Black Grapes Jam
Black Grapes Jam

ठंडा करने के लिए इस मिश्रण को कांच के किसी बर्तन में पलट लें।

अच्छी तरह ठंडा होने के बाद इसे कांच के जार में रख दें।

जार में रखने के बाद इसे 3-4 घंटे के लिए फ्रिज में सेट होने के लिए रख दें।

लीजिये तैयार है घर पर बना स्वादिष्ट जैम, बच्चों को खिलाएं और आप भी खाएं।

घर पर जैम बनाना एक बहुत ही सरल और किफायती तरीका है। इसे बनाने का तरीका बहुत आसान है इसलिए आप हफ्ते भर तक का जैम बना कर स्टोर कर लें, जब जरुरत हो तब फिर से फ्रेश जैम बनाएं, और उसे ताज़ा ही खाएं।

उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाली तरूणा ने 2020 में यूट्यूब चैनल के ज़रिए अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद इंडिया टीवी के लिए आर्टिकल्स लिखे और नीलेश मिश्रा की वेबसाइट पर कहानियाँ प्रकाशित हुईं। वर्तमान में देश की अग्रणी महिला पत्रिका...