person who always order same food
person who always order same food

Overview:

ऐसे बहुत से लोग हैं जो खाने में कुछ नया ट्राई नहीं करते हैं। वह सालों से एक ही तरह का खाना पसंद करते हैं। चाहे वह घर हो या रेस्टोरेंट में, वे अपनी पसंद पर कायम रहते हैं। कुछ लोगों को यह व्यवहार भले ही उबाऊ लगे। लेकिन असल में यह उनकी पर्सनालिटी का एक हिस्सा है।

Personality Test: आकाश जब भी रेस्टोरेंट जाता तो हमेशा डोसा सांभर ऑर्डर करता है। सालों से वह ऐसा ही कर रहा है। उसकी पार्टनर अनुष्का इससे परेशान है। क्योंकि अनुष्का एक फूडी है। ऐसा ही हाल महेंद्र और प्राची का है। महेंद्र को हमेशा कोल्ड कॉफी और पास्ता ही पसंद आता है। आकाश और महेंद्र की ये आदतें उनकी पर्सनालिटी के बारे में बहुत कुछ कहती हैं। क्या है इसमें खास, आइए जानते हैं।

समझें पसंद के मनोविज्ञान को

ऐसे बहुत से लोग हैं जो खाने में कुछ नया ट्राई नहीं करते हैं।
Dating Partner who always order same food

ऐसे बहुत से लोग हैं जो खाने में कुछ नया ट्राई नहीं करते हैं। वह सालों से एक ही तरह का खाना पसंद करते हैं। चाहे वह घर हो या रेस्टोरेंट में, वे अपनी पसंद पर कायम रहते हैं। कुछ लोगों को यह व्यवहार भले ही उबाऊ लगे। लेकिन असल में यह उनकी पर्सनालिटी का एक हिस्सा है। ये लोग बहुत ही खास होते हैं। इनमें परफेक्ट मैन की ढेर सारी खूबियां होती हैं।

1. स्थिरता चाहते हैं ऐसे लोग

हमेशा एक ही तरह का भोजन चुनने वाले लोग जिंदगी में स्थिरता पसंद करते हैं। और इसे पाने की पूरी कोशिश भी करते हैं। वे दूसरों से बहुत कम उम्मीद रखते हैं। इसी के साथ वे अपने रिश्तों पर बहुत ज्यादा विश्वास करते हैं।

2. चुनते हैं सुरक्षित विकल्प

कितना आसान है बिना कुछ सोचे हर बार एक जैसा फूड ऑर्डर करना। यह आदत बताती है कि ये लोग कोई भी फैसला लेने में थकान महसूस करने लगते हैं। किसी उलझन में फंसने की जगह वे सुरक्षित रास्ता चुनते हैं। और जो उन्होंने पहले ही ट्राई किया है, उस पर ही विश्वास दिखाते हैं।

3. होते हैं काफी व्यवस्थित

मनोविज्ञान कहता है कि जब कोई सालों तक अपनी पसंद नहीं बदलता है तो यह इस बात का इशारा है कि वह इंसान व्यवस्थित मानसिकता वाला है। वह अनावश्यक रूप से अपने आप को परेशान नहीं करना चाहता है। उसने अपने दिमाग में कुछ मानक सेट कर रखे हैं और वह उन्हें दिल से फॉलो करता है।

4. होते हैं आत्मविश्वासी

जब आप सालों तक एक ही तरह का भोजन मंगवाते हैं तो जाहिर है दोस्त या साथी इसका मजाक भी बनाते हैं। लेकिन कोई भी मजाक या व्यंग्य ऐसे लोगों का स्वाद नहीं बदल पाता। यह बताता है कि ऐसे लोगों में बहुत ज्यादा आत्मविश्वास होता है। कौन क्या कहता है या करता है, इससे उन्हें मतलब नहीं होता। वे अपनी पसंद पर फोकस करते हैं। ऐसे लोग जानते हैं कि उन्हें क्या चाहिए।

5. वफादारी है सबसे बड़ा गुण

इस पर्सनालिटी के ​लोग अपने रिश्तों को लेकर बहुत ज्यादा वफादार होते हैं। जरा सोचिए जो इंसान अपने भोजन, कपड़ों के ब्रांड, जूतों की कंपनी से इतना जुड़ाव रखते हैं कि उन्हें नहीं बदलते हैं। वे लोग अपने रिश्तों को लेकर कितना सजग होंगे। ऐसे लोग जिंदगी भर रिश्ते निभाने में विश्वास करते हैं। वे हर हाल में आपका साथ देते हैं। अपने रिश्तों के प्रति पूरी तरह से समर्पित होते हैं।

6. व्यावहारिकता में विश्वास

अपनी पसंद पर ​रुक कर, उसे सालों तक एंजॉय करने वाले लोग असल जिंदगी में बहुत ही प्रेक्टिकल होते हैं। वह व्यावहारिकता में विश्वास रखते हैं। वह अपने रुपयों की कीमत को पहचानते हैं और उसे समझदारी से खर्च करते हैं। इसी के साथ वे अपने समय की कीमत को भी पहचानते हैं। उन्हें पता होता है कि दूसरी चीजों पर ध्यान देने से उनका काफी समय बर्बाद हो सकता है।

मेरा नाम मोनिका अग्रवाल है। मैं कंप्यूटर विषय से स्नातक हूं।अपने जीवन के अनुभवों को कलमबद्ध करने का जुनून सा है जो मेरे हौंसलों को उड़ान देता है।मैंने कुछ वर्ष पूर्व टी वी और मैग्जीन के लिए कुछ विज्ञापनों में काम किया है । मेरा एक...