Summary: स्टफ़्ड टोमेटो रेसिपी: टॉप शेफ्स की टिप्स से बनाएं रेस्टोरेंट जैसा टेस्टी और अलग डिश
Nisha Madhulika, Ranveer Brar और Sanjeev Kapoor के वीडियो की मदद से आप घर पर आसानी से परफेक्ट स्टफ़्ड टोमेटो बना सकते हैं। अलग-अलग स्टफिंग और ग्रेवी के साथ यह डिश रोज़ की सब्ज़ियों से हटकर स्वाद और वैरायटी दोनों देती है।
Stuffed Tomato Recipe: अगर आप रोज़-रोज़ हरी सब्ज़ियाँ खाते-खाते बोर हो गये हों और आपको कुछ बहुत ही अलग और टेस्टी खाने का मन कर रहा हो तो आप स्टफ़्ड टोमेटो बनाकर देखिए। घर में सभी लोग उँगलियाँ चाहते रह जाएँगे और थोड़ा परफेक्शन के साथ ये डिश बनाना चाहते हैं तो इसको बनाने के पहले ये वीडियो ज़रूर देख लें ।
स्टफ्ड टोमेटो बनाना है तो आप निशा मधुलिका का यह वीडियो ज़रूर देख लें। इन्होंने सबसे पहले एक आलू और थोड़ा सा पनीर लेकर उसको कद्दूकस किया है और फिर कड़ाही में थोड़े से मसाले डालकर शिमला मिर्च और टमाटर डालने के बाद इसमें पनीर और आलू डालकर स्टफिंग तैयार की है। अब टमाटर में ऊपर से थोड़ी जगह बनाकर उसमें ये स्टफिंग भरी है और फिर थोड़े से तेल में इन टमाटरों को फ़्राई कर लेना है। ग्रेवी बनाने के लिए टमाटर, अदरक और काजू का इस्तेमाल किया है।
रणवीर ब्रार का यह वीडियो देखकर भी आप एकदम होटल जैसा स्टफ़्ड टोमेटो बना सकते हैं। इसके लिये सबसे पहले टमाटर को थोड़ा सा ऊपर से काट लें फिर आलू, पनीर, मटर और काजू किशमिश से इसकी स्टफिंग तैयार कर ले। अब थोड़ा ठंडा होने पर स्टफिंग को टोमेटो में भर लें और फिर इन टमाटरों को थोड़ा सा पकने दें। जब छिलका अलग होने लगे तो समझ लें कि ये पक गया है। अब इन टमाटरों को ग्रेवी में डाल दें। बस तैयार है स्टफ़्ड टोमेटो ग्रेवी।
फूड्स एंड फ़्लेवर्स के इस वीडियो से आप एकदम आसान तरीक़े से स्टफ़्ड टोमेटो बना सकते हैं । सबसे पहले ऊपर से टमाटर को काटकर उसका सारा गूदा निकाल लें । इन्होंने आलू की स्टफिंग तैयार की है और इसमें काजू और किशमिश भी डाला है। अब स्टीफ़िंग को भर देंगे ग्रेवी के लिए टमाटर की प्यूरी का इस्तेमाल किया है।
संजीव कपूर का यह वीडियो देखकर आप बहुत ही अलग स्टाइल के स्टफ़्ड टोमेटो बना सकते हैं। इन्होंने स्टफिंग में प्याज़ का भी इस्तेमाल किया है। इसके अलावा लाल शिमला मिर्च और पनीर भी स्टफिंग में भरी है। फिर ग्रेवी को तैयार करके उसमे स्टफ़्ड टोमेटो डाल देना है। इन्होंने मूँगफली के पेस्ट को भी इसमें डाला है।
पारुल प्लेट का यह वीडियो भी स्टफ़्ड टोमेटो बनाने के लिए बहुत काम आ सकता है। स्टफिंग के लिये इन्होंने मूँगफली, काजू, बेसन, धनिया पाउडर, लाल मिर्च, नामक मिलाकर तैयार कर लें । टमाटर को बीच से काटकर उसका गूदा निकाल लें । अब इसमें स्टफिंग भर लें और फिर इन टमाटरों को कुकर में भाप में पका लें और फिर इन्हें थोड़े से तेल में फ़्राई कर लें।





