Overview: मिर्जापुर जैसा मजा लेने के लिए जरूर देखें ये वेब सीरीज
Web Series Like Mirzapur: ओटीटी पर लगभग हर जोनर की सीरीज को काफी पसंद किया जाता है, लेकिन क्राइम थ्रिलर का अपना ही अलग मजा है। रहस्यों से भरी क्राइम थ्रिलर्स देखने का अपना ही अलग मजा है। इन दिनों ओटीटी पर क्राइम थ्रिलर खूब ट्रेंड में हैं। अगर आपने मिर्जापुर देखी है और वो आपको बहुत पसंद आई, तो आपको ऐसी ही और भी कई सीरीज देखनी चाहिए। ओटीटी पर मिर्जापुर जैसी कई क्राइम थ्रिलर सीरीज मौजूद हैं, जिन्हें देखने के बाद आपका दिन बन जाएगा। इस लिस्ट में पाताल लोक से लेकर द फैमिली मैन तक कई बेहतरीन सीरीज शामिल हैं। इन सीरीज को आईएमडीबी की भी शानदार रेटिंग्स मिली हुई है। आइए देखें, ओटीटी क्राइम थ्रिलर सीरीज की लिस्ट...
Web Series Like Mirzapur: ओटीटी पर लगभग हर जोनर की सीरीज को काफी पसंद किया जाता है, लेकिन क्राइम थ्रिलर का अपना ही अलग मजा है। रहस्यों से भरी क्राइम थ्रिलर्स देखने का अपना ही अलग मजा है। इन दिनों ओटीटी पर क्राइम थ्रिलर खूब ट्रेंड में हैं। अगर आपने मिर्जापुर देखी है और वो आपको बहुत पसंद आई, तो आपको ऐसी ही और भी कई सीरीज देखनी चाहिए। ओटीटी पर मिर्जापुर जैसी कई क्राइम थ्रिलर सीरीज मौजूद हैं, जिन्हें देखने के बाद आपका दिन बन जाएगा। इस लिस्ट में पाताल लोक से लेकर द फैमिली मैन तक कई बेहतरीन सीरीज शामिल हैं। इन सीरीज को आईएमडीबी की भी शानदार रेटिंग्स मिली हुई है। आइए देखें, ओटीटी क्राइम थ्रिलर सीरीज की लिस्ट…
पंचायत
पंचायत के अब तक 3 सीजन आ चुके हैं। इसके सभी सीजन बहुत ही हिट रहे हैं। इस एंटरटेनमेंट से भरपूर सीरीज को देखकर आपको मिर्जापुर वाला ही फील आएगा। इस सीरीज में जितेंद्र कुमार ने सचिव जी बनकर सभी का खूब मनोरंजन किया है। अगर आपको भी देहातों की कुछ यूनिक कहानी देखने का शौक है, तो आपको इस सीरीज को जरूर देखना चाहिए।
क्यों देखें ये सीरीज- अगर आप देहातों से जुड़ी एक मजेदार स्टोरी देखना चाहते हैं, तो आपको पंचायत के सभी सीजन देख लेने चाहिए।
फैमिली मैन
मनोज बाजपेयी की द फैमिली मैन के अब तक 3 सीजन रिलीज हो चुके हैं। इस सीरीज को देखने के बाद आपका इसके सभी सीजन देखने का मन करेगा। ये धमाकेदार ओटीटी सीरीज आपको जरूर देखनी चाहिए। एक्शन और थ्रिल से भरपूर इस सीरीज को देखकर आप अपनी सीट नहीं छोड़ पाएंगे।
क्यों देखें ये सीरीज- अगर आपको एक्शन और थ्रिल पसंद है, तो ये सीरीज आपके ही लिए बनी है।
पाताल लोक
एक्शन थ्रिलर सीरीज की बात हो और पाताल लोक की बात ना हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। अमेजन प्राइम वीडियो पर आप इसके दोनों सीजन देख सकते हैं। जयदीप अहलावत की एक्टिंग का इस सीरीज में खूब प्यार मिला। पाताल लोक के रहस्यों और एक्शन से भरपूर इस सीरीज को आप मजे से देख सकते हैं।
क्यों देखें ये सीरीज- अगर आपको रहस्यों से भरी कहानी देखना पसंद है, तो आपको पाताल लोक के दोनों सीजन देख डालने चाहिए।
क्रिमिनल जस्टिस
Disney+ Hotstar की इस हिट सीरीज को देखने के बाद आपकी वीकेंड बेस्ट साबित होगा। क्रिमिनल जस्टिस में आदित्य शर्मा की कहानी दिखाई गई है, जो एक कैब ड्राइवर है। इस कैब ड्राइवर की जिंदगी तब उथल-पुथल हो जाती है, जब उस पर एक अपराध का इल्जाम लगता है। इसमें कानून व्यवस्था को दिखाया गया है।
क्यों देखें ये सीरीज- अगर आप देश की कानून व्यवस्था को समझना चाहते हैं, तो आपको क्रिमिनल जस्टिस एक बार जरूर देखनी चाहिए।
रंगबाज
अगर आप खूंखार गैंगस्टर की कहानी देखना चाहते हैं, तो आपको रंगबाज जरूर देखनी चाहिए। रंगबाज एक बहुत ही शानदार एक्शन-क्राइम ड्रामा है। खूनखराबे से भरपूर इस सीरीज को देखकर आप मिर्जापुर भी भूल जाएंगे।
क्यों देखें ये सीरीज- अगर आपको एक्शन और मार-धाड़ देखना पसंद है, तो आपको ये सीरीज काफी पसंद आएगी।



