which auspicious work not done during Holashtak
which auspicious work not done during Holashtak

Maha Shivratri 2025 : कुछ ही दिनों में महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जाने वाला है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की शादी हुई थी इसलिए इस दिन का काफी ज्यादा महत्त्व हिन्दू धर्म में माना जाता है। इस दिन भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा अर्चना करने से हर मनोकामना जरूर पूर्ण होती है। महाशिवरात्रि के दिन ना सिर्फ भोलेनाथ की पूजा की जाती है बल्कि इस दिन कई उपाय भी किए जाते हैं जो जीवन की तमाम समस्याओं से छुटकारा दिलवाने में मदद करते हैं। आज हम आपको विवाह में आ रही रुकावटों के लिए कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाने से विवाह से जुड़ी समस्या दूर हो जाती है। चलिए जानते हैं उनके बारे में –

महाशिवरात्रि पर करें ये उपाय

इन मंत्रों का करें जाप

ॐ गौरी शंकराय नमः

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, महाशिवरात्रि के दिन ॐ गौरी शंकराय नमः मंत्र का जाप 108 बार करना चाहिए। साथ ही में शिव जी का जल अभिषेक कर माता पार्वती को भी कुछ सामग्रियां भी अर्पित करना चाहिए वो सामग्रियां हैं -मेहंदी, चुनरी और श्रृंगार आदि। ऐसा करने से विवाह में आ रही रुकावटें तो दूर होती ही साथ ही साथ माता पार्वती भी प्रसन्न होती है और अपना आशीर्वाद प्रदान करती हैं।

ऊं नमः शिवाय

ऊं नमः शिवाय मंत्र का जाप करने के साथ-साथ शिवलिंग का अभिषेक कर भोलेनाथ से मनोकामना मांगे ऐसा करने से दांपत्य जीवन में आ रही परेशानियां दूर होने के साथ विवाह में आ रही अड़चनें भी दूर होती है। ज्योतिषों के मुताबिक अगर कोई व्यक्ति या दंपत्ति इस मंत्र का 108 बार या 1008 बार जाप करते हैं तो इससे प्रेम, सामंजस्य और शांति जीवन में बनी रहती है। वहीं मनचाहा जीवनसाथी मिलता है। घर में भी सकारात्मकता का संचार बढ़ता है।

दूध से करें शिवलिंग का अभिषेक

अगर शादी नहीं हो रही है या फिर रिश्ता हो कर बार बार टूट रहा है तो इसके लिए महाशिवरात्रि के दिन सच्ची श्रद्धा और भक्ति से भगवान शिव की पूजा कर शिवलिंग पर दूध से अभिषेक करना चाहिए। कहा जाता है कि भोलेनाथ का कच्चा दूध से अभिषेक करने से वह प्रसन्न होते हैं और भक्त की हर मनोकामना पूर्ण होती है। इस उपाय से जल्द ही शादी के योग भी बनने लगते हैं। साथ ही मनचाहा जीवनसाथी भी प्राप्त होता है।

सोलह सोमवार व्रत

सोलह सोमवार व्रत का व्रत संकल्प लेने से शिव भक्त की हर इच्छा को पूर्ण करते हैं। अगर सच्चे मन से सोलह सोमवार का व्रत पूरा किया जाए तो शिव जी प्रसन्न करते हैं। इस उपाय से जीवन में शांति आने के साथ ही साथ शुभता बनी रहती है। इतना ही नहीं शादी के योग भी जल्द बनने लगते हैं। ये व्रत मनचाहा जीवनसाथी का फल भी प्राप्त करवाता है वहीं मनचाही शादी के लिए आ रही अड़चनें भी दूर होती है।

मैं आयुषी जैन हूं, एक अनुभवी कंटेंट राइटर, जिसने बीते 6 वर्षों में मीडिया इंडस्ट्री के हर पहलू को करीब से जाना और लिखा है। मैंने एम.ए. इन एडवर्टाइजिंग और पब्लिक रिलेशन्स में मास्टर्स किया है, और तभी से मेरी कलम ने वेब स्टोरीज़, ब्रांड...