Alia and Kareena Same Dress
Alia and Kareena Same Dress Credit: Instagram/Alia Bhatt/Kareena Kapoor

Alia and Kareena Same Dress: हाल ही में सोनम कपूर की स्टाइलिश बहन रिया कपूर ने आलिया भट्ट की कुछ फ़ोटोज़ पोस्ट की हैं। इनमें आलिया बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में आलिया ने एक नहीं बल्कि 6 ड्रेसेज पहनी हैं और ये लुक्स एक जूलरी ब्रांड के लिए हैं। इनमें से हमारी नजर आलिया की एक खास तस्वीर पर गई, जिसमें पहनी गई ड्रेस उनकी ननद करीना कपूर द्वारा पहनी गई एक ड्रेस से मैच करती हुई है। इन दोनों का साड़ी गाउन अमित अग्रवाल लेबल से है। तो फिर देर किस बात की, आइए नजर डालते हैं आलिया भट्ट और करीना कपूर के लुक्स पर और जानते हैं कि किसका लुक ज्यादा बेहतर रहा?

Alia and Kareena Same Dress
Alia Bhatt Credit: Instagram/Alia Bhatt

आलिया भट्ट का यह साड़ी गाउन गोल्डन कलर में है। इसका ऊपरी हिस्सा गोल्डन कॉर्सेट है, जिसकी स्लीव्स ऑफ शोल्डर है। इस साड़ी गाउन के निचले हिस्से के फ्रन्ट में प्लीट्स बने हुए हैं और आलिया ने दुपट्टा को दोनों हाथ में लिया हुआ है। यह दुपट्टा बिल्कुल उसी तरह से नीचे फ्लोर पर है, जैसे करीना का था। 

Kareena Kapoor
Kareena Kapoor Credit: Instagram/Kareena Kapoor

करीना कपूर का साड़ी गाउन ब्लैक और गोल्डन शेड में है। इनका कॉर्सेट भी बिल्कुल आलिया भट्ट के कॉर्सेट जैसा है, बस बांहों पर थोड़ा ज्यादा चौड़ा है। इनके साड़ी गाउन में भी नीचे की ओर प्लीट्स बने हुए हैं लेकिन इन्होंने दुपट्टा को हाथ में नहीं लिया है बल्कि यह फ्लोर पर स्टाइल से गिरा हुआ है। 

Alia Bhatt
Alia Bhatt Credit: Instagram/Alia Bhatt

आलिया ने इस गोल्डन साड़ी गाउन के साथ डायमंड जूलरी सेट पहना है, जिसमें नेकलेस, मैचिंग इयररिंग्स और ब्रेसलेट शामिल है। डायमंड नेकलेस नॉट स्टील में है, जो काफी एलीगेंट और प्यारा दिख रहा है। डायमंड इयररिंग्स इससे मैचिंग है और उतनी ही खूबसूरत दिख रही है। आलिया ने एक डायमंड ब्रेसलेट भी पहना है, जो इनके पूरे लुक में सॉफिस्टिकेशन ऐड कर रहा है।

Kareena Kapoor
Kareena Kapoor Credit: Instagram/Kareena Kapoor

करीना ने इस ब्लैक गोल्डन साड़ी गाउन के साथ चंद्रमा शेप पेंडेंट वाली चेन पहनी है। साथ में मैचिंग इयररिंग्स भी हैं। यह पेंडेंट दो हिस्सों में है, जिसमें से एक गोल आकार और दूसरा हिस्सा चंद्रमा आकार में है। इस पेंडेंट पर डायमंड लगे हुए हैं, जो बेहद खूबसूरत दिख रहे हैं। मैचिंग इयररिंग्स चंद्रमा के आकार की है, जिसके नीचे गोल्डन चेन लगी हुई है। 

Alia Bhatt
Alia Bhatt Credit: Instagram/Alia Bhatt

आलिया ने इसके साथ अपने बाल खुले रखे हैं और मिडिल पार्टिंग की है। आलिया का मेकअप भी मिनिमल है। यहां तक कि काजल भी लाइट ही लगाया है लेकिन आंखों के अंदरूनी कोने में लगा व्हाइट काजल जरूर डिफरेंट है। यह आंखों को बड़ा और ट्रेंडी मेकअप लुक दे रहा है। 

Kareena Kapoor
Kareena Kapoor Credit: Instagram/Kareena Kapoor

करीना ने इस ब्लैक साड़ी गाउन के साथ अपने बाल बांधे हुए हैं, बस आगे की ओर कुछ लटें निकाली हैं। माथे पर ब्लैक बिंदी, आंखों पर आई लाइनर की मोटी लाइन, मस्कारा, होंठों पर लिपस्टिक लगाए उनका यह मिनिमल मेकअप लुक बेहद खूबसूरत है। 

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...