Relationship Advice
Relationship Advice

पत्नी की इन आदतों से पति होते हैं दूर

आज हम आपको पत्नियों की कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताएँगे, जिनकी वजह से पति उनसे दूर जाना पसंद करते हैं।

Relationship Advice : पति-पत्नी का रिश्ता सबसे खास होता है। इस रिश्ते में दोनों ही एकदूसरे की खूबियों व कमियों को अपनाते हैं। लेकिन कई बार पत्नी की कुछ आदतों के कारण पति उनसे दूर-दूर रहने की कोशिश करने लगते हैं। दरअसल वे ऐसा इसलिए करते हैं ताकि उनके बीच ज्यादा लड़ाई-झगड़े ना हो और उनका रिश्ता टूटने से बच सके। आज हम आपको पत्नियों की कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताएँगे, जिनकी वजह से पति उनसे दूर जाना पसंद करते हैं।

Relationship Advice
The habit of doubting on every matter

‘शक’ एक ऐसी बीमारी है तो अच्छे से अच्छे रिश्ते को खराब कर देती है। जब पत्नी बात-बात पर अपने पति पर शक करने लगती है तो यह उनके रिश्ते के लिए बिलकुल भी अच्छा नहीं होता है। हर बात पर शक करने की आदत के कारण ही पति को आपके साथ समय बिताना अच्छा नहीं लगता है। कभी-कभी आपकी इस आदत के कारण पति आपसे बातें भी छिपाने लगते हैं। उन्हें ऐसा लगता है कि अगर वे आपको बताएँगे तो आप उनसे लड़ाई करेंगी, इसलिए वे आपको बताते ही नहीं हैं।  

Husband Respect
On not respecting the husband

पति-पत्नी के रिश्ते में एकदूसरे को सम्मान देना बहुत जरूरी होता है। लेकिन कुछ पत्नियाँ ऐसी भी होती हैं जो अकेले में तो पति से लड़ती ही हैं, साथ ही सबके सामने भी अपने पति को अनाप-शनाप कहती हैं और पति से लड़ाई करती हैं। सबके सामने पत्नी के ऐसा बर्ताव करने पर धीरे-धीरे पति को दूर रहना ही अच्छा लगने लगता है।

fighting with in-laws
On fighting with in-laws

कुछ पत्नियाँ ऐसी भी होती हैं, जिन्हें अपने ससुरालवालों का साथ बिलकुल भी अच्छा नहीं लगता है। वे बस मौका खोजती हैं कि कैसे ससुरालवालों में कमी निकालें और उनके साथ साथ बुरा बर्ताव करें। लेकिन पति को अपने परिवारवालों के साथ पत्नी का ऐसा व्यवहार बिलकुल पसंद नहीं आता है। वे घर का माहौल शांत बनाए रखने के लिए पत्नी से दूर-दूर ही रहना पसंद करते हैं।

पति-पत्नी के रिश्ते में जरूरी है कि दोनों एकदूसरे की बात सुनें और महत्व दें। इस रिश्ते में अगर पत्नी हमेशा अपनी बात मनवाने की ही कोशिश करेगी और पति की बातों को अनदेखा कर देगी, तो यह रिश्ता कभी सुचारू रूप से नहीं चल पाएगा। लेकिन पत्नियाँ पति की अच्छी बातों को भी मानने के बजाए, उसमें अपनी मनमानी करना ही पसंद करती हैं। अगर आप ऐसा करती हैं तो अपनी आदत को बदलिए क्योंकि अंत में यही होगा कि पति किसी भी बात में आपसे पूछना बंद कर देंगे और सीधा आपको निर्णय सुनाएंगे जो आपको मानना पड़ेगा।

keeping the husband away
On keeping the husband away from yourself

पति-पत्नी के रिश्ते में रोमांस का होना बहुत जरूरी है, लेकिन अगर आप हमेशा पति को खुद से दूर रखने की कोशिश करती हैं तो आपकी इस आदत के कारण पति की भावनाओं को ठेस पहुँचती है। एक समय ऐसा भी आता है कि आपकी लाख कोशिशों पर भी पति आपके करीब नहीं आना चाहते हैं। इसलिए हमेशा पति की इच्छा का सम्मान करें और अपने रिश्ते को रोमांटिक बनाएं।

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...