Bhabi ji Ghar Par Hai
Bhabi ji Ghar Par Hai

Overview: गायब हुई अंगूरी भाभी, अम्मा जी ने की तिवारी जी की धुनाई

Bhabi Ji Ghar Par Hai: एंड टीवी का कॉमेडी शो भाभी जी घर पर हैं कई सालों से फैंस को एंटरटेन कर रहा है। ये शो हंसी का डबल डोज लेकर आता है। इसके साथ ही इसके हर एपिसोड में कुछ नया देखने को मिलता है। फैंस के बीच इसकी पॉपुलैरिटी काफी ज्यादा है। नए एपिसोड के साथ शो में रोज एक नया फ्लेवर एड होता है।

Bhabi Ji Ghar Par Hai: एंड टीवी का कॉमेडी शो भाभी जी घर पर हैं कई सालों से फैंस को एंटरटेन कर रहा है। ये शो हंसी का डबल डोज लेकर आता है। इसके साथ ही इसके हर एपिसोड में कुछ नया देखने को मिलता है। फैंस के बीच इसकी पॉपुलैरिटी काफी ज्यादा है। नए एपिसोड के साथ शो में रोज एक नया फ्लेवर एड होता है।

हाल ही में शो के मेकर्स ने लेटेस्ट एपिसोड का प्रोमो रिलीज किया है। लेटेस्ट प्रोमो में आने वाले एपिसोड को लेकर लीड्स दिखाई गई हैं। प्रोमो में दिखाया जा रहा है कि अंगूरी भाभी अचानक से गायब हो गई हैं और उनकी सासू मां तक ये खबर पहुंच चुकी है। इस पर उनकी अम्मा जी तिवारी पर खूब गुस्सा होती हैं और उनकी जमकर पिटाई भी कर देती हैं। शो में आगे क्या होने वाला है, ये तो आपको हमारे इस आर्टिकल में ही पता चलेगा।

गायब हुई अंगूरी भाभी

शो के लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया गया है कि अंगूरी भाभी अचानक से अपने घर से गायब हो जाती हैं। तभी अचानक तिवारी जी की अम्मा भी उनके घर आ जाती हैं। अम्मा जी से सच छुपाने के लिए तिवारी जी बाथरूम में छुपकर अंगूरी की आवाज में अम्मा जी से बात करने की कोशिश करते हैं और कहते हैं कि आइस्क्रीम खाने की वजह से उनका गला बैठ गया है। 

न्यूज चैनल पर पहुंचे तिवारी जी

वहीं, तिवारी जी अंगूरी भाभी को खोजने की हर कोशिश करते हैं, लेकिन वो उन्हें ढूंढ नहीं पाते। इसके लिए तिवारी एक न्यूज चैनल पर अंगूरी के खो जाने की खबर तक चलवा देते हैं। तिवारी टीवी न्यूज चैनल पर अंगूरी को वापस लौटने के लिए कहते हैं। 

अम्मा जी ने की तिवारी की पिटाई

जैसे ही तिवारी जी अम्मा को अंगूरी भाभी के खो जाने की खबर सुनाते हैं, वैसे ही उनकी अम्मा उनकी जोरदार पिटाई कर देती हैं। उन्हें लगता है कि तिवारी झूठ बोल रहे हैं। इस पर अनीता भाभी अम्मा जी को सच बताती हैं और कहती हैं कि सचमुच अंगूरी भाभी गायब हो चुकी हैं।

अनीता कहती हैं, “आंटी जी धुलाई मत कीजिए, वो कोई रोचक कहानी नहीं सुना रहे हैं। वो जो कह रहे हैं वो सच है। अंगूरी जी किसी जादुई दुनिया में गायब हो गई हैं।” अनीता भाभी की ये बात सुनते ही अम्मा बेहोश हो जाती हैं। 

बिना कपड़ों के घूमेंगे विभूति

सभी लोग अंगूरी भाभी को खोजने में लगे होते हैं, तभी सक्सेना साहब विभूति को भाभी की खोज करने का एक अनोखा तरीका बताते हैं। सक्सेना विभूति से बिना कपड़ों के मोहल्ले में घूमने कहते हैं। इस बात पर विभूति तैयार हो जाते हैं, लेकिन सभी लोग उन्हें ऐसा करने से मना करते हैं। 

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...