श्री देवी की बेटी जाह्नवी कपूर इन समय काफी चर्चाओं में है। जाह्नवी हमेशा ही अपने यूनिक स्टाइल और गॉर्जियस लुक की वजह से जानी जाती है। जाह्नवी कपूर ज्यादातर ट्रेडिशनल लुक में ही नजर आती है जो की उनपर बहुत सुन्दर लगता है। आज हम आपको जाह्नवी कपूर का कुर्ता कलेक्शन बताएंगे जिसे आप भी ट्राय कर सकती है। जाह्नवी सोशल मीडिया में भी काफी एक्टिव रहती है और ज्यादातर उन्हें कुर्ते में ही देखा जाता है। जाह्नवी को कुर्ता पहनना काफी ज्यादा पसंद है।

 

ग्रीन सूट

इसमें कोई दोमत नहीं है कि, जाह्नवी कपूर पर सूट बहुत सुन्दर लगता है। वहीं जाह्नवी के इस सूट की बात की जाए तो लाइट ग्रीन कलर के साथ इस सूट में गोल्डन लेस की बोर्डेर लगाई गई है। जाह्नवी ने सूट का पूरा सेट पहना हुआ है प्लाज़ो से लेकर चुन्नी पूरा सेट एक ही डिज़ाइन का है। अगर आप कहीं बाहर जा रही है जैसे मार्किट या अपने किसी फ्रेंड से मिलने तो आप भी जाह्नवी के सूट को ट्राय कर सकती है।

 

वाइट सेट

जाह्नवी को अक्सर वाइट कलर के कुर्ते में कई बार स्पॉट किया गया है, जिससे यह मालूम पढ़ता है कि, जाह्नवी को वाइट कुर्ते का बहुत क्रेज़ है। वाइट कलर एवरग्रीन होता है और साथ  क्लासिक लुक भी देता है। वही बात की जाए कुर्ते की तो कुर्ते के गले को स्टैंड कॉलर और व्ही शेप दिया गया है। स्लीव्स 3/4 रखी गई है और कुर्ते की लेंथ काफी लॉन्ग रखी गई है।

 

ब्लू कुर्ता

जाह्नवी कपूर का यह ब्लू कुर्ता और इसके साथ वाइट दुप्पट्टा काफी समरी लुक दे रहा है। आप जाह्नवी के इस कुर्ते को आप समर में ट्राय कर सकती है। जाह्नवी के इस कुर्ते में भी स्लीव्स 3/4 ही रखी गई है। और कुर्ते में ब्लू पर वाइट कलर से प्रिंट बना है। जाह्नवी ने वाइट कलर की चुन्नी डाली हुई है। इसके साथ अगर मेकअप लुक की बात की जाए तो जाह्नवी में नो मेकअप लुक रखा है।

 

शरारा लुक

जाह्नवी का यह शरारा लुक उनपर बहुत सुन्दर लग रहा है। जाह्नवी कपूर का यह शरारा लुक काफी कैज़ुअल लुक दे रहा है। लूज़ कुर्ते के साथ एयरी शरारा का यह कॉम्बिनेशन काफी कमाल लग रहा है। शरारा के साथ जाह्नवी ने पिंक जूती पहनी है और नो मेकअप लुक दिया है। जाह्नवी के इस शरारा लुक को आप किसी पार्टी में भी कैरी कर सकती है।

 

कॉटन सूट

ये मसलिन कॉटन सूट में जाह्नवी काफी खूबसूरत लग रही है। इस प्यारे से सूट पर एम्ब्रॉइडडी जैकेट ने चार चाँद लगा दिए है। इस सूट के साथ जाह्नवी ने ओपन हेयर रखे है। जाह्नवी के इस सूट की भी स्लीव्स 3/4 ही रखी गई है। आप भी इस लुक को ट्राय कर सकते है। जाह्नवी ने इस सूट के साथ रेड प्लाज़ो पहना है और रेड जूती पहनी है। जो की एक पूरा ट्रेडिशनल लुक दे रहा है।

 

अनारकली लुक

जाह्नवी कपूर का यह अनारकली लुक समर के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। सूट का प्रिंटेड लुक काफी ब्रीज़ी है और सूट काफी लूज है तो यह आरामदायक भी है। इस अनारकली की स्लीव्स 3/4 ही रखी गई है और गले की डिज़ाइन डीप यू रखी गई है। जाह्नवी कपूर ज्यादा मेकअप फ्रीफर नहीं करती है इसलिए वे ज्यादातर अपने नो मेकअप लुक में ही स्पॉट की जाती है। जाह्नवी का नेचुरल लुक काफी खूबसूरत है। आप भी इस अनारकली लुक को ट्राय कर सकती है।

 

वाइट एंड ब्लैक प्लाज़ो

जाह्नवी ज्यादातर कम्फर्टेबल सूट ही प्रिफेर करती है। वे ये बखूबी जानती है कि कम्फर्ट से ज्यादा कुछ नहीं। वहीं बात की जाए जाह्नवी के इस प्लाज़ो सेट की तो वाइट एंड ब्लैक के कॉम्बिनेशन में जाह्नवी कपूर बहुत सूंदर लग रही है। इस ब्यूटीफुल प्लाज़ो सेट के गले की डिज़ाइन राउंड नेक के साथ व्ही शेप का नैक बहुत ही यूनिक है। वाइट एंड ब्लैक प्लाज़ो के साथ जाह्नवी ने ब्लैक जूती पहनी है।

 

 

यह भी पढ़े। 
फैशन संबंधी हमारे सुझाव आपको कैसे लगे? अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेेजें। आप फैशन संबंधी टिप्स व ट्रेंड्स भी हमें ई-मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.com