If you’re looking for a traditional yet stylish outfit for Teej, Janhvi Kapoor’s printed ethnic looks can be the perfect inspiration.
Janhvi Kapoor Printed Outfits

Summary: जाह्नवी कपूर का ट्रेडिशनल लुक, त्योहारों के लिए है परफेक्ट चॉइस

तीज पर अगर आप ट्रेडिशनल और स्टाइलिश लुक चाहती हैं, तो जाह्नवी कपूर के प्रिंटेड एथनिक आउटफिट्स से बेहतर आइडिया नहीं हो सकता। उनके ये आउटफिट्स त्योहार के मौके पर आपके लुक को फेस्टिव टच देने के लिए एकदम परफेक्ट चॉइस साबित हो सकते हैं।

Janhvi Kapoor Printed Outfits: त्योहारों का मौसम आते ही महिलाएं अपनी वार्डरोब में कुछ खास और खूबसूरत आउटफिट्स तलाशने लगती हैं। खासकर तीज जैसे अवसर पर हर कोई चाहती है कि उनका लुक ट्रेडिशनल होते हुए भी स्टाइलिश लगे। ऐसे में अगर आप एथनिक आउटफिट आइडिया ढूंढ रही हैं, तो जाह्नवी कपूर का प्रिंटेड एथनिक लुक्स आपके लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन हो सकता है। उनकी यह आउटफिट्स न सिर्फ ग्रेसफुल है बल्कि फेस्टिव वाइब के लिए बिल्कुल सही चॉइस भी है।

जाह्नवी कपूर ने हाल ही में एक खूबसूरत पर्पल प्रिंटेड लहंगा लुक से सबका ध्यान खींचा। सफेद बेस पर लैवेंडर फ्लोरल प्रिंट वाला यह लहंगा बेहद खूबसूरत दिखाई देता है। स्वीटहार्ट नेकलाइन वाला ब्लाउज़, फ्लेयर्ड स्कर्ट और हल्के लैवेंडर दुपट्टे के साथ उनका यह एथनिक स्टाइल किसी भी फेस्टिवल या खास मौके के लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन है। लुक को पूरा करने के लिए जाह्नवी ने मिनिमल मेकअप चुना, जिसमें न्यूड टोन लिपस्टिक, हल्का ब्लश और सटल आई मेकअप शामिल था। वहीं उनके खुले वेवी हेयर स्टाइल ने पूरे आउटफिट को और भी ग्रेसफुल और नैचुरल टच दिया।

जाह्नवी कपूर हाल ही में ग्रीन प्रिंटेड साड़ी में नजर आईं, जिसमें सफेद फ्लोरल और मैगपाई बर्ड प्रिंट का खूबसूरत कॉम्बिनेशन था। यह अनीता डोंगरे की साड़ी हल्के फैब्रिक से बनी है और सुनहरे बॉर्डर के साथ इसे और भी खास बनाया गया है। उन्होंने इसे स्लीवलेस ग्रीन ब्लाउज़, पर्ल ईयररिंग्स और मिनिमल मेकअप के साथ स्टाइल किया, जबकि साइड-पार्टेड खुले बालों ने उनके पूरे लुक को और भी ज्यादा ग्रेसफुल बना दिया।

जाह्नवी कपूर ने फ्लोरल प्रिंटेड नियॉन ग्रीन सूट पहना, जिसमें पिंक और व्हाइट फूलों का डिजाइन था। हरे रंग का यह सूट तीज के लिए परफेक्ट ऑप्शन है। फुल स्लीव्स और थोड़ा फ्लेयर्ड स्टाइल ने इसे और भी सुंदर बना दिया। उन्होंने हल्का मेकअप किया, पिंक लिपस्टिक लगाई और बाल खुले रखे, जिससे उनका लुक सादा होने के साथ-साथ बेहद प्यारा दिख रहा है।

जाह्नवी कपूर हाल ही में मैजेंटा पिंक प्रिंटेड साड़ी पहना है जिसमें फ्लोरल डिजाइन की डीटेल है। इसके साथ उन्होंने स्लीवलेस ब्लाउज़ पहना, जो साड़ी के साथ एकदम परफेक्ट लग रहा था। उनका मेकअप काफी सिंपल रखा गया था। न्यूड टोन आई मेकअप, हल्की पिंक लिपस्टिक और गालों पर हल्का सा ब्लश। वहीं, खुले वेवी बालों ने उनके पूरे लुक को और भी ज्यादा ग्रेसफुल और खूबसूरत बना दिया।

जाह्नवी कपूर का रेड प्रिंटेड लहंगा लुक वाकई देखने लायक था। लाल रंग के इस खूबसूरत लहंगे पर गोल्डन प्रिंट और बारीक कढ़ाई की गई थी, जो इसे रॉयल और फेस्टिव दोनों फील दे रही थी। मैचिंग ब्लाउज़ और दुपट्टे के साथ उनका यह पारंपरिक अंदाज़ बेहद एलिगेंट लगा। सटल मेकअप में उन्होंने शाइनी आईशैडो, हल्का ब्लश और न्यूड शेड लिपस्टिक चुनी, वहीं खुले घुंघराले बालों ने उनके पूरे लुक को और भी ग्रेसफुल बना दिया।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...