Overview: घर पर बनाएं ये DIY मॉर्डन और ट्रेंडी Handmade Sweater
New Sweater Designs: फैशन लवर्स को विंटर सीजन से खूब प्यार होता है। इस सीजन में आप अपनी पसंद की जैकेट्स से लेकर स्वेटर्स तक आराम से पहन सकते हैं। ऐसे तो मार्केट में कई तरह के स्वेटर्स आराम से मिल जाते हैं, लेकिन घर पर बने स्वेटर्स की बात ही अलग है। अगर आपका बजट कम हो और आपको कोई डिजाइनर स्वेटर बहुत पसंद है, तो आप उसे घर पर खुद से ही बनवा सकते हैं।
New Sweater Designs: फैशन लवर्स को विंटर सीजन से खूब प्यार होता है। इस सीजन में आप अपनी पसंद की जैकेट्स से लेकर स्वेटर्स तक आराम से पहन सकते हैं। ऐसे तो मार्केट में कई तरह के स्वेटर्स आराम से मिल जाते हैं, लेकिन घर पर बने स्वेटर्स की बात ही अलग है। अगर आपका बजट कम हो और आपको कोई डिजाइनर स्वेटर बहुत पसंद है, तो आप उसे घर पर खुद से ही बनवा सकते हैं।
इससे आप कम पैसों में ही क्लासी स्वेटर्स पहनने का मजा ले सकते हैं। आजकल मार्केट में ओवर साइज स्वेटर्स से लेकर क्रॉप स्वेटर तक कई डिजाइन ट्रेंड में हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ ट्रेंडी DIY स्वेटर डिजाइन्स दिखाएंगे।
ग्रीन क्रोशै जैकेट स्टाइल स्वेटर
अगर आप वही बोरिंग स्वेटर्स बना बनाकर थक चुकी हैं, तो अब आपको इस स्टाइलिश क्रोशै जैकेट स्वेटर की बिनाई आज ही से शुरू कर देनी चाहिए। इसे पहनने के बाद आप बहुत ही प्यारी लगेंगी। कमाल की बात ये है कि इसे महिलाओं से लेकर यंग गर्ल्स तक कोई भी पहन सकता है। इसे आप अपने हर तरह के आउटफिट के साथ पेयर भी कर सकती हैं। इसे आप मोटे फ्लावर्स डिजाइन करके और भी शानदार बना सकते हैं।
कॉन्ट्रास्ट स्वेटर
अगर आप बैगी और ओवर साइज्ड आउटफिट पहनना पसंद नहीं करती हैं, तो आपको इस स्वेटर को रिक्रिएट करना चाहिए। इसे पहनकर आप कॉलेज भी जा सकती है। कॉलेज में ये ट्रेंडी और स्टाइलिश स्वेटर पहनकर जाएंगी, तो आपसे ज्यादा खूबसूरत कोई नहीं लगेगा। हर कोई आपसे इस मास्टपीस का प्राइज पूछेगा। इस स्वेटर को आप अपने फेवरेट कलर्स के साथ रिक्रिएट कर सकती हैं।
क्रॉप क्रोकेटेड स्वीटहार्ट स्वेटर
अगर आप क्रॉप टॉप पहनती हैं, तो अब आपको क्रॉप स्वेटर्स पर भी नजर डालनी चाहिए। इसे पहनकर आप बहुत ही क्लासी नजर आएंगी। ये स्वेटर आपके लुक में चार-चाद लगा देगा। इसे स्कर्ट या डेनिम जींस के साथ स्टाइल करके आप कहर मचा देंगी। इस स्वेटर को खुद से बनाकर आप अपनी बेस्टफ्रेंड को भी गिफ्ट कर सकती हैं।
कोजी ऐक्रेलिक येलो स्वेटर विद रिवन
कुछ यूनिक पहनना चाहती हैं, तो आपके लिए ये कोजी ऐक्रेलिक येलो स्वेटर बेस्ट रहेगा। इसे पहनने के बाद आप बहुत ही क्यूट दिखेंगी। ये आपके लुक में क्यूटनेस के साथ क्लास एड कर देगा। इस स्वेटर को आप अपने किसी स्पेशल डे पर भी पहन सकती हैं। इस तरह के डिजाइनर स्वेटर्स आपको मार्केट में या ऑनलाइन बहुत ही महंगे मिलेंगे। ऐसे में अपनी इंडियन मॉम की मदद लेकर इसे आप बहुत कम पैसों में खुद ही बनवा सकती हैं।
ओवरसाइज टर्टलनेक स्वेटर
आजकल ओवरसाइज आउटफिट्स काफी ट्रेंड में हैं। अगर आप भी ओवरसाइज कपड़े पहनना पसंद करते हैं, तो आपके लिए ये स्वेटर बेस्ट है। इसमें टर्टलनेक है, जो इसे और भी कूल बना रहा है। इसके साथ आप डेनिम जींस स्टाइल कर सकती हैं। इसकी खासियत है कि ये फैशनेबल होने के साथ-साथ कंफर्टेबल भी है। इसे पहनने के बाद आपको ठंड नहीं लगेगी।
