शरीर को देंगे आवश्यक आराम तो रहेंगे सेहतमंद: Importance of Rest
Importance of Rest for Health

Importance of Rest: हमारा शरीर दिनभर काम करता है लेकिन उसे बीच-बीच में आराम की भी जरूरत होती है, ताकि शरीर सुचारू रूप से काम कर सके और आप सेहतमंद रह सकें। आमतौर पर यह कहा जाता है कि रोजाना 8 घंटे की नींद शरीर को दोबारा एनर्जी देने के लिए पर्याप्त है। लेकिन क्या आप जानते हैं शरीर को बीच-बीच में आराम देना भी जरूरी है। ऐसा करने से आपको कई फायदे हो सकते हैं। चलिए जानें, शरीर को आराम देने से कैसे आप सेहतमंद रह सकते हैं।

Also read : जंक फूड को इन तरीकों से बनाएं हेल्दी: Healthy Junk Food

क्या कहती है रिसर्च

एक रिसर्च के मुताबिक, 33 पर्सेंट लोग ऐसे होते हैं कि जो अक्सर बहुत ज्यादा तनाव महसूस करते हैं जबकि 73 पर्सेंट लोग ऐसे होते हैं तनाव जिनके मानसिक स्वास्थ्य पर बहुत गहरा प्रभाव डालता है। ऐसे में शरीर को आराम देकर तनाव को कम किया जा सकता है और तनाव से होने वाली समस्याओं से बचा जा सकता है।

शरीर को आराम देने के फायदे

शरीर को आराम देने से आपको कई लाभ हो सकते हैं, जैसे –

  • रक्तचाप नियंत्रित हो सकता है।
  • पाचन में सुधार हो सकता है।
  • तनाव को कम किया जा सकता है।
  • फोकस और लगातार बदलते मूड में सुधार किया जा सकता है।
  • क्रोध, निराशा और उदासीपन को कम किया जा सकता है।
  • मांसपेशियों में रक्त प्रवाह को बढ़ाया जा सकता है।
  • मांसपेशियों में होने वाले तनाव और पुराने दर्द को कम किया जा सकता है।
  • ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित किया जा सकता है।

शरीर को ऐसे आराम देकर रहें स्वस्थ

Stay Healthy
Stay healthy by giving rest to your body like this

लोगों के लिए आराम अलग-अलग तरीके से हो सकता है। कोई अपनी नींद पूरी करके आराम करता है, तो कोई ट्रैवल करके अपने दिमाग को शांत करता है, तो कोई टीवी देखकर शरीर को आराम देता है। लेकिन हम आपको कुछ तरीके बता रहे हैं जिन्हें रोडमर्रा में अपनाकर आप शरीर को आसानी से आराम दे सकते हैं, जैसे –

  • नींद पूरी करना – आप सिर्फ रात में सोने के अलावा दिन में भी कुछ मिनटों का पॉवर नैप लेकर शरीर को आराम दे सकते हैं।
    ब्रेक लेना – आप अपने काम के बीच में थोड़े-थोड़े समय के बाद छोटे-छोटे ब्रेक लेकर शरीर को आराम दे सकते हैं।
    ब्रीदिंग एक्सरसाइज- 10 मिनट तक ब्रीदिंग एक्सरसाइज करके भी आप शरीर को आराम दे सकते हैं।
    टहलना – कुछ स्थितियों में आप लंच ब्रेक या डिनर के बाद टहल कर भी शरीर को आराम दे सकते हैं।
  • हील होती है बॉडी – यदि आप इन तरीकों से शरीर को आराम देते हैं तो उससे ना सिर्फ आपको मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है बल्कि शारीरिक स्वास्थ्य को भी बढ़ावा मिलता है। साथ ही आपकी रचनात्मकता और उत्पादकता भी बढ़ती है और आपका मूड में सुधार होता है। इन सबसे आपके रिश्ते भी बेहतर होते हैं।

निष्कर्ष

अब तो आप समझ ही गए होंगे कि कैसे आप आसानी से छोटे-छोटे उपायों को अपनाकर अपने शरीर को आराम दे सकते हैं। इससे आपको ना सिर्फ मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी बल्कि आपके संपूर्ण स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इसके अलावा अत्यधिक शरीर पर काम का बोझ होने से गंभीर बीमारियों और लाइफस्टाइल डिजीज से भी आप मुक्त रह सकते हैं। आप अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में छोटे-छोटे ब्रेक लेकर शरीर को आसानी से आराम दे सकते हैं।