Diwali Dishes Idea
Diwali Dishes Idea

दिवाली के दिन 30 मिनट में बनाएं ये स्वादिष्ट स्वीट डिशेज : Diwali Dishes Under 30 Mins

आज हम आपको कुछ ऐसी मिठाइयों की रेसिपी के बारे में बताने वाले हैं, जिसे आप मुश्किल से 30 मिनट में मेहमानों के लिए तैयार कर सकती हैं।

Sweets Recipes Under 30 Mins: दिवाली खुशियों का त्योहार है, जिसका पूरे साल हम और आप बेसब्री से इंतजार करते हैं। नए कपड़े और तरह-तरह के पकवान दिवाली के त्योहार को अधिक खास बना देती हैं। हमारे यहां कई महिलाएं ऐसी भी होती हैं, जो दिवाली की रेसिपी कुछ समय पहले से ही तैयार करके रख लेती है, ताकि वो दिवाली पार्टी खूब इंजॉय कर सकें। ऐसी पार्टियों के लिए खासतौर पर मिठाइयां तैयार की जाती है। आज हम आपको कुछ ऐसी मिठाइयों की रेसिपी के बारे में बताने वाले हैं, जिसे आप मुश्किल से 30 मिनट में मेहमानों के लिए तैयार कर सकती हैं।

Also Read: दिवाली पर बनाएं शेफ की खास रेसिपी: Diwali Special Recipe

Coconut Barfi recipe

एक कप सूखा कसा हुआ नारियल
एक कप खोया
एक कप घी
आधा कप चीनी
इलायची पाउडर
चाशनी बनाने के लिए पानी

नारियल की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन को गैस पर चढ़ाएं और उसमें चीनी-पानी डालकर गाढ़ी चाशनी तैयार कर लें। अब इस चाशनी में आपको कसा हुआ सूखा नारियल मिलाना है और अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है। फिर इसमें घी और खोया डालकर अच्छे से मिला दें। मिश्रण में गांठ न पड़े इसके लिए करछी से इसे चलाते रहें। अब इसमें इलायची पाउडर डालें और अच्छे से मिला लें। जब मिश्रण अच्छी तरह से मिक्स हो जाए, तो इसे एक प्लेट में निकाल लें। प्लेट में आप पहले से घी लगाकर रखें। अब मिश्रण को प्लेट में निकाल दें और अच्छे से फैलाकर उसे बर्फी का आकार देकर काट लें। ऐसा करने के बाद इसे फ्रीज में डाल दें। ताकि आपकी बर्फी जम जाए। अब आप इसे सर्व कर सकती हैं।

Milk cake recipe


एक लीटर दूध
दो कप चीनी
एक कप घी
पीसी हुई फिटकरी


मिल्क केक बनाने के लिए एक बड़ी कड़ाही में दूध डालकर गर्म करें। जब दूध में अच्छे से उबाल आ जाए, तो उसमें दो चुटकी फिटकरी डाल दें। फिटकरी डालने के कुछ देर बाद दूध फट जाएगा। दूध को उबालते रहें और इसे गाढ़ा होने तक पकाएं। जब दूध गाढ़ा हो जाए, तब इसके अंदर दो कप पीसी हुई चीनी डाल दें। इसे थोड़ी देर के लिए पकने दें। फिर घी मिला दें। इस मिश्रण को गैस में तब तक पकाते रहें जब तक कि सारा मिश्रण गाढ़ा न हो जाए। जब मिश्रण का कलर बदल जाए तो गैस बंद कर दें। अब एक थाली लें और उसमें घी अच्छे से लगा दें। फिर मिश्रण को उसमें फैला दें और सेट होने के लिए फ्रीज में रख दें। जब लगे कि मिश्रण अच्छे से जम गया है, तब उसे मिल्क केक के आकार में काट लें। ऐसा करते ही आपकी मिठाई सर्विंग के लिए तैयार हैं।

Kalakand recipe

4 कप दूध
2 चम्मच विनेगर
1 कप दूध
आधा कप पीसी हुई चीनी
घी
इलाइची पाउडर
ड्राई फ्रूट्स

घर पर कलाकंद बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बर्तन में दूध डालें और उसे गैस पर चढ़ाएं। फिर दूध जब गर्म हो जाए तो उसमें आधा चम्मच विनेगर मिलाएं। ताकि आपका दूध तुरंत फट जाए। अब फटे दूध से छेना निकालकर एक्स्ट्रा पानी हटा दें। अब एक दूसरे बर्तन में फ्रेश दूध को उबालकर इसमें छेना डालकर लगातार तब तक चलाते रहें, जब तक ये गाढ़ा ना हो जाए। फिर इस दूध में घी, पीसी हुई शक्कर, इलाइची पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं। इसके बाद एक प्लेट लें और उसे घी से ग्रीस कर लें। फिर उस मिश्रण को आप प्लेट में अच्छे से फैला दें और ऊपर से ड्राई फ्रूट्स छिड़क दें। फिर इसे कुछ घंटों के लिए फ्रिज में रख दें। आपकी स्वादिष्ट मिठाई कलाकंद सर्व करने के लिए तैयार हैं।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...