Chiffon Saree For Diwali
Chiffon Saree For Diwali

लक्ष्मी पूजन में पहनें ये शिफॉन की साड़ियां : Chiffon Saree For Diwali

आज हम आपको बॉलीवुड अभिनेत्रियों के कुछ शिफॉन साड़ी लुक्स के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें आप लक्ष्मी पूजन में पहन सकती हैं।

Chiffon Saree For Diwali : दिवाली का त्योहार जल्द आने वाला है इस दिन भक्त मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा अपने घर और ऑफिस में करते हैं। लक्ष्मी पूजन के लिए यदि आपने अभी तक कोई साड़ी नहीं खरीदी है, तो इस बार आप पूजा के लिए शिफॉन की साड़ियां खरीद सकती हैं। शिफॉन की साड़ी में कई तरह के डिजाइंस होते हैं जिन्हें अक्सर बॉलीवुड अभिनेत्रियां फ्लॉन्ट करते हुए नजर आती है। आज हम आपको बॉलीवुड अभिनेत्रियों के कुछ शिफॉन साड़ी लुक्स के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें आप लक्ष्मी पूजन में पहन सकती हैं।

Also Read: फेस्टिवल सीजन में पाएं क्लासी लुक, सबकी नज़रें आप पर ठहर जाएंगी

सिक्विन बॉर्डर वाले पिंक कलर की शिफॉन साड़ी में कृति सेनन बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। इस आउटफिट के साथ उन्होंने मैचिंग प्लांजिंग नेक ब्लाउज पहना है। कृति ने गले में स्टोन स्टडेड पेंडेंट और हाथ में अंगूठी कैरी किया है। मिनिमल मेकअप और खुले बालों से उनका लुक ग्रेसफुल लग रहा है।

गोल्डन लेस बॉर्डर वाले रेड कलर की प्रिंटेड साड़ी और मैचिंग प्लंजिंग नेक ब्लाउज़ में कटरीना कैफ स्टनिंग लग रही हैं। कानों में बड़ी पोल्की झुमकी और हाथों में गोल्ड प्लेटेड चूड़ियां भी प्यारी लग रही हैं। माथे पर बिंदी, कोहल रीम्ड आईज और ग्लॉसी लिप शेड से लुक निखर रहा है। दिवाली के मौके के लिए कटरीना का ये लुक बेहद सिंपल एंड क्यूट है।

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा मैजेंटा कलर की शिफिन साड़ी में किसी हुस्न परी से कम नहीं लग रही हैं। आउटफिट के साथ उन्होंने फ्लावर एंब्रॉयड्रेड ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज़ पहना है। प्रियंका के साड़ी पर फ्लोरल मोटिफ एंब्रॉयडरी की डिटेलिंग है। गले में प्रियंका ने पर्ल स्टडेड लेयर्ड चोकर नेकलेस पहना है जो उनके आउटफिट को कॉम्प्लीमेंट कर रहा है। मैसी हाई बन हेयर स्टाइल और चेरी लिप शेड से एक्ट्रेस ने अपना ओवर ऑल लुक कंप्लीट किया है।

रेड बॉर्डर वाले फ्लोरल प्रिंटेड शिफॉन साड़ी और डीप नेक ब्लाउज़ में दीया मिर्जा बेहद प्यारी लग रही है। खुले बाल और कानों में झुमकी उनके सिंपल लुक में चार चांद लगा रहे हैं। उन्होंने लुक कंप्लीट करने के लिए आंखों को आईलाइनर और काजल से डिफाइन किया है और होंठो के लिए न्यूड लिप शेड चुना है।

दिवाली पर आपको कियारा आडवाणी के इस लुक को ट्राई करना चाहिए। कियारा ने इस तस्‍वीर में फैशन डिज़ाइनर पुनीत बलाना की डिज़ाइन की हुई खूबसूरत फ्यूशिया पिंक कलर की ऑर्गेंजा सिल्क साड़ी को नूडल स्ट्रैप ब्लाउज़ के साथ कैरी किया है। उनकी साड़ी में रेशम वर्क की डिटेलिंग है। कियारा ने बालों में भी सेंटर पार्टिंग के साथ लो बन बनाया है और मिनिमल मेकअप के साथ मिनिमल एक्सेसरीज कैरी की है।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...